टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता लवलिना बोरगोहेन गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंच गई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा खुद लवलिना का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। लवलीना ने तोक्यो में महिलाओं के 69 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
23 वर्षीय लवलीना ओलंपिक में पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय मुक्केबाज है। उनसे पहले विजेंदर सिंह (2008) और एमसी मैरीकॉम ने यह उपलब्धि हासिल की थी। लवलीना ने अपना अभियान समाप्त करने के बाद ही अपने बलिदानों पर बात करने की सौगंध खायी थी और उन्होंने ऐसा किया भी।
🔔 यह भी पढ़ें...
लवलीना की जिंदगी कुछ दिनों में ही बदल गयी और उन्होंने कहा कि वह अन्य खिलाड़ियों से सीख लेकर इस तरह की लोकप्रियता में जीना सीखेंगी। उन्होंने कहा कि भारत में कई आदर्श खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपेक्षाओं का बोझ अपने कंधों पर उठाया है। मैं उनसे सबक लूंगी। मैं स्वयं को नहीं बदलूंगी, मैं अपने पदक का रंग बदलूंगी। मैं हमेशा मुक्केबाजी की छात्रा रहूंगी।’’



देश








शेयर करें


















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































