बिलासपुर। सकरी क्षेत्र में वाहनों की जांच के बहाने युवकों ने सब्जी मंडी आ रहे किसानों से लूटपाट की। इसके बाद मारपीट करते हुए थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने किसानों ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर लूटेरे युवकों की तलाश कर रही है। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के खरमुंडी में रहने वाले राजकुमार हिरवानी ड्राइवर हैं। इसके साथ ही वे अपनी पिकअप से ट्रांसपोर्टिंग का भी काम करते हैं। बुधवार की शाम छह बजे वे छपारा के चावड़ाबाग स्थित फार्म हाउस से शिमला मिर्च लेकर बिलासपुर के सब्जी मंडी आ रहे थे।
रात एक बजे वे सकरी के पास पहुंचे थे। सकरी के नेमीचंद जैन अस्पताल के सामने सड़क के बीच में खड़े चार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद दो युवकों ने उनके पास आकर वाहन के दस्तावेज दिखाने कहा। इसी बीच एक युवक ने उनके वाहन का दरवाजा खोलकर डेसबोर्ड से गाड़ी के दस्तावेज निकालकर फाड़ दिए। युवकों ने राजकुमार को गाड़ी से नीचे उतारकर उनकी तलाशी ली। जेब में मिले 22 सौ रुपये नकद और मोबाइल को लूट लिया। इसके बाद उनके भाई तुलाराम को उतारकर उससे लूटपाट की।
तुलाराम की जेब से 22 सौ 80 रुपये और दस्तावेज छीन लिए। इसका विरोध करने पर युवकों ने दोनों भाईयों से मारपीट की। लूटपाट के बाद युवक वहां से भाग निकले। दोनों भाई इसकी शिकायत करने थाने की ओर जा रहे थे। इस बीच डायल 112 का वाहन उन्हें मिल गया। पीड़ित ने इसकी जानकारी डायल 112 के जवानों को दी। इसके बाद वे सब्जी मंडी चले गए। मंडी में सब्जी उतारने के बाद दोनों भाईयों ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर लुटेरे युवकों की तलाश कर रही है।
यह खबर आपको कैसी लगी?



देश



























