रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे बिरगांव में पानी टंकी के नीचे आग लग गई है। बिरगांव के कैलाश नगर स्थित पानी टंकी के नीचे खाली जगह पर कचरे का ढेर लगा है, जिसमें आग लग गई। वहीं खबर लिखे जाने तक कचरा धूं-धूं कर जलता रहा। सूचना पर पीसीआर वैन मौके पर मौजूद है। दमकल वाहन और कर्मी भी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
यह खबर आपको कैसी लगी?



देश



























