भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरे प्रभाव में आ चुका है। झारखंड के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र और उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही मानसून द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज बारिश और हवाओं का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार यह प्रणाली अभी प्रदेश के ऊपर वाले भागों से होकर गुजर रही है, जिससे व्यापक स्तर पर मौसम में बदलाव आ रहा है।
आज ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मध्यप्रदेश






















