बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याणकारी संगठन की ओर से दीपावली पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याणकारी संगठन की अध्यक्ष, डा. वनिता जैन के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। प्रतियोगिता दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेल कर्मचारियों की महिला सदस्यों के लिए हुई। चार भागों मे विभाजित की गई इस प्रतियोगिता के दौरान मेहंदी, रंगोली, ज्वेलरी डिजाइनिंग (सब्जियों से बना) व तोरण/बंधनवार इवेंट हुए। इसमें सभी महिलाओं ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया।
मेहंदी प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागियों ने अनेक डिजाइनें प्रस्तुत की। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में विभिन्न् रंगों का उपयोग किया गया। इसी तरह ज्वेलरी डिजाइनिंग प्रतियोगिता में अलग- अलग तरह डिजाइनों के प्रयोग किए गए, जिनमें करेला, बैंगन आदि सब्जियों का उपयोग किया गया। तोरण/बंधनवार प्रतियोगिता में भी महिला प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान सेक्रो अध्यक्ष द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया गया और कहा कि वे अपने जीवन में इस तरह ही रंग भरें और इसके साथ ही प्रतियोगिताओ में भाग लेते रहे
इन सभी सांस्कृतिक प्रतियोगिता की अध्यक्ष सेक्रो व कार्यकारी सदस्यों की समिति द्वारा जज किया गया। विभिन्न् श्रेणी में आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान मेहंदी में चार, रंगोली में सात, ज्वेलरी डिजाइनिंग में तीन व तोरण/बंधनवार प्रतियोगिता में दो महिलाओं की बेहतर प्रतिभा के लिए संगठन की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान यह भी जानकारी दी गई कि आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे। इसी तरह सभी घर से बाहर निकल प्रतियागिता में अपना हुनर दिखाएं। संगठन भी जितना हो सके प्रोत्साहित करने का प्रयास करेगा।
यह खबर आपको कैसी लगी?


देश



























