- खंडवा:खंडवा में कांग्रेस का दो दिवसीय ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’ आज से शुरू: कार्यकर्ताओं को मिलेगा सुराज और राष्ट्र निर्माण का प्रशिक्षण
- खंडवा:खंडवा में विराजित हैं पाकिस्तान के बलूचिस्तान वाली हिंगलाज माता: 17 मार्च को मनेगा प्रकट उत्सव, निकलेगी विशाल चुनरी यात्रा
- खंडवा:खंडवा का गौरव: साधारण परिवार के आदित्य देशपांडे भारतीय सेना में बने ‘लेफ्टिनेंट’, सद्भावना मंच ने किया भव्य सम्मान
- खंडवा:खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होली की रात महिला के घर घुसकर हैवानियत करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- खंडवा:खंडवा में बड़ी कार्रवाई: टिक्कड़ कैंटीन पर प्रशासन का छापा, 1.71 लाख रुपये के 27 अवैध कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त
- खंडवा:खंडवा में सकल हिंदू समाज ने दी तरुण खटीक को भावभीनी श्रद्धांजलि, दिल्ली की दुखद घटना पर जताया गहरा शोक
- खंडवा:खंडवा में क्रिकेट का फीवर: जिमखाना मैदान पर पहली बार शुरू हुआ ‘महापौर ट्रॉफी 2026’ नाइट टूर्नामेंट, 16 टीमें ले रहीं हिस्सा
- खंडवा:खंडवा की बेटी का कमाल: ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए खदीजा खान का चयन, भुवनेश्वर में दिखाएंगी दम
- देश:Dattatreya Hosabale on Sant Ravidas: संत परंपरा में श्री रविदास का स्थान अद्वितीय, दत्तात्रेय होसबाले ने बताया उन्हें सामाजिक समरसता का प्रेरणास्त्रोत
- दिल्ली/NCR:“अब नहीं डूबेगी दिल्ली!”—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभराव खत्म करने का मास्टरप्लान तैयार
- खंडवा:खंडवा में कांग्रेस का दो दिवसीय ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’ आज से शुरू: कार्यकर्ताओं को मिलेगा सुराज और राष्ट्र निर्माण का प्रशिक्षण
- खंडवा:खंडवा में विराजित हैं पाकिस्तान के बलूचिस्तान वाली हिंगलाज माता: 17 मार्च को मनेगा प्रकट उत्सव, निकलेगी विशाल चुनरी यात्रा
- खंडवा:खंडवा का गौरव: साधारण परिवार के आदित्य देशपांडे भारतीय सेना में बने ‘लेफ्टिनेंट’, सद्भावना मंच ने किया भव्य सम्मान
- खंडवा:खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होली की रात महिला के घर घुसकर हैवानियत करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- खंडवा:खंडवा में बड़ी कार्रवाई: टिक्कड़ कैंटीन पर प्रशासन का छापा, 1.71 लाख रुपये के 27 अवैध कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त
- खंडवा:खंडवा में सकल हिंदू समाज ने दी तरुण खटीक को भावभीनी श्रद्धांजलि, दिल्ली की दुखद घटना पर जताया गहरा शोक
- खंडवा:खंडवा में क्रिकेट का फीवर: जिमखाना मैदान पर पहली बार शुरू हुआ ‘महापौर ट्रॉफी 2026’ नाइट टूर्नामेंट, 16 टीमें ले रहीं हिस्सा
- खंडवा:खंडवा की बेटी का कमाल: ऑल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए खदीजा खान का चयन, भुवनेश्वर में दिखाएंगी दम
- देश:Dattatreya Hosabale on Sant Ravidas: संत परंपरा में श्री रविदास का स्थान अद्वितीय, दत्तात्रेय होसबाले ने बताया उन्हें सामाजिक समरसता का प्रेरणास्त्रोत
- दिल्ली/NCR:“अब नहीं डूबेगी दिल्ली!”—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभराव खत्म करने का मास्टरप्लान तैयार
Day: November 4, 2023
बालाघाट के लांजी पहुंचे प्रमोद सावंत, बोले- देश में फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार
लांजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत लांजी के ग्राम कारंजा पहुंचे। उन्होंने कारंजा के बालभाऊ देवरस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और स्कूल परिसर का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कारंजा चौक में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र व मप्र सरकार की योजनाओं से अवगत किया। उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी। जनसभा में मुख्यमंत्री सावंत ने पहले हिंदी में संबोधन दिया। इसके बाद उन्होंने हिंदी के साथ मराठी में भी अपना संबोधन दिया। स्टार प्रचारकों का दौरा बता दें स्टार प्रचारकों का दौरा लगातार एमपी में जारी […]
400 साल बाद शनि-रवि पुष्य नक्षत्र योग, 6 राशियों को अपार धन का मौका, खरीदारी के लिए अच्छा समय
इंदौर। नवंबर का महीना दुर्लभ योगों और महत्वपूर्ण ग्रह गोचरों से युक्त रहेगा। महीने की शुरुआत में शुक्र का गोचर हुआ। दिवाली से पहले शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। दीपावली से पहले लगातार दो दिन रवि पुष्य नक्षत्र योग और 8 राजयोग का संयोग रहेगा। 4 नवंबर को शनि पुष्य योग और 5 नवंबर को रवि पुष्य योग बनेगा। 400 साल बाद दुर्लभ योग ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में दुर्लभ योग 400 साल बाद बन रहा है। दिवाली से पहले यह अवधि खरीदारी के लिए शुभ रहेगी। इस दुर्लभ संयोग का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव […]
सीएम शिवराज का विपक्ष पर पलटवार, धार में बोले- बहन-बेटियों को देवी मानने से कांग्रेस को तकलीफ
धार। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को धार जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर कांग्रेस पर निशाना साधा। मनावर के ग्राम भानपुरा, गंधवानी के ग्राम टांडा और सरदारपुर के ग्राम बरमंडल में अपने संबोधित में मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे लिए सभी महिलाएं व बेटियां देवी समान हैं। दुर्गा सप्तशती में कहा गया है कि जगत में जितनी स्त्रियां हैं, वह देवी की मूर्तियां हैं और मैं बहन-बेटियों को देवी मानकर उनके पांव पखार कर पूजा करता हूं। इससे कांग्रेस को बड़ी तकलीफ होती है। सीएम चौहान ने कहा कि मैं सरकार नहीं चलाता, […]
भोपाल के कलाकार बालीवुड में बिखेर रहे है अपनी चमक
भोपाल। कला और संस्कृति के शहर भोपाल में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। नाटक या साहित्य हो या फिर प्रदर्शकारी कलाएं, हर विधा के कलाकार यहां मिल जाएंगे।यही वजह है कि शहर का फिल्मों से भी पुराना नाता रहा है। वर्तमान समय की बात करें तो ऐसे कई युवा और वरिष्ठ कलाकार हैं, जो अपने अभिनय से बालीवुड में धाक जमाए हुए हैं। मध्य प्रदेश, खासतौर से भोपाल में फिल्म, वेबसीरीज और टीवी सीरियल की शूटिंग बढ़ने से भी स्थानीय कलाकारों को मंच मिला है। भोपाल से अभिनय की शुरुआत करने वाले कई रंगकर्मी तो अब बालीवुड में पहचान […]
Amazon पर iPhone 13 के 128GB वेरिएंट पर मिल रही अच्छी डील, 45 हजार तक का डिस्काउंट पाने का मौका
नई दिल्ली। दिवाली के मौके पर आईफोन पर बहुत शानदार ऑफर मिल रहा है। Amazon ने फेस्टिवल सीजन में iPhone 13 पर भारी छूट दे दी है। आप iPhone 13 पर 40 हजार से भी ज्यादा का फायदा ले सकते हैं। आपका iPhone 13 खरीदने का मन है और बजट की प्रॉब्लम हैं तो यह आपके लिए खास मौका है। Apple iPhone 13 पर मिल रही तगड़ी डील आप Amazon से Apple iPhone 13 का 128GB वेरिएंट खरीदने का मन है तो काफी कम कीमत में लिया जा सकता है। Amazon Apple iPhone 13 पर 27 प्रतिशत की छूट मिल […]
प्लेटफार्म दो और महानगरी एक्सप्रेस की साइड पेंट्री से बरामद हुआ अनाधिकृत मिनरल वाटर
इटारसी। रेलवे जंक्शन पर यात्रियों को पीने के लिए बेचे जाने वाले मिनरल वाटर के अधिकृत ब्रांड को छोड़कर लाइसेंसी ठेकेदार और वेंडर ऐसी कंपनियों का पानी बेच रहे हैं, जो रेलवे की सूची में अधिकृत ही नहीं हैं। अपने कमीशन के फायदे में लाइसेंसी रेलवे को चूना लगा रहे हैं, साथ ही पूरे दाम देकर यात्रियों को रेल नीर नहीं दिया जा रहा है। ऐसी शिकायतें आए दिन सामने आती हैं। शनिवार को स्टेशन प्रबंधक देवेन्द्र सिंह चौहान एवं डीसीआई विनोद वर्मा ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 18 पेटी अन्य कंपनियों का पानी बरामद किया। जब्त […]
गाजा में हालात ठीक नहीं, अभी लोगों को निकालना मुश्किल, भारतीयों के फंसे होने को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान
नई दिल्ली। हाल ही में गाजा के एक अस्पताल पर रॉकेट हमले के बाद भारत ने इसपर चिंता जताया है। भारत ने इजरायल-हमास युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने का आह्वान किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि गाजा में उत्पन्न परिस्थिति को लेकर भारत चिंतित है। गाजा में भारतीयों के फंसे होने के सवाल पर बागची ने कहा कि वहां (गाजा) पहले तकरीबन चार लोग थे लेकिन अभी स्पष्ट आंकड़े नहीं है। उन्होंने कहा कि गाजा में स्थिति ऐसी है कि वहां से लोगों को निकालना थोड़ा मुश्किल है। समाचार एजेंसी […]
रिलायंस जियो ने बाजार में अपना नया 4G फोन लॉन्च किया, यूजर ऑफर्स के साथ जियो मार्ट से खरीदें
त्योहार के सीजन को देखते हुए रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपनी तैयारी करनी शुरू कर दी है। इस बार भारतीय बाजार में रिलायंस जियो ने कम बजट में एक और नया फोन ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है। जिसका नाम Jio Phone Prima 4G है। इस लेटेस्ट फोन आपको सोशल मीडिया ऐप्स का भी ऐक्सेस मिलेगा। फोन में कंपनी कैमरा और एफएम रेडियो भी है। लेटेस्ट फोन कई जबर्दस्त फीचर्स से लैस जियो ने बाजार में अपने नए 4G फोन- Jio Phone Prima 4G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई दिल्ली में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस […]
Google Maps पर बदला देश का नाम, तिरंगे के साथ अब दिखेगा पूरा नक्शा
देश की पहचान “भारत” से हो न कि “इंडिया” से इसका असर गूगल पर भी नजर आने लगा है। सरकार ने हाल ही में देश का नाम इंडिया से ‘भारत’ करने का संकेत दिया। इसे लेकर काफी सियासत भी हुई। हालांकि, भले ही आधिकारिक तौर पर देश का अंग्रेजी नाम India से भारत नहीं किया गया है। मगर गूगल मैप ने नए नाम को जरूर स्वीकार कर लिया है।दरअसल, इसकी वजह ये है कि अगर आप गूगल मैप के सर्च बॉक्स में भारत टाइप करेंगे, तो आपको ‘दक्षिण एशिया में एक देश’ लिखा हुआ के साथ तिरंगा झंडा नजर आएगा। […]
शुरू हुई वह जत्रा, जिसकी इंदौरियों को रहती है वर्षभर प्रतीक्षा
इंदौर। इंदौरियों को मराठी व्यंजनों के जिस महोत्सव अर्थात जत्रा का इंतजार पूरे वर्षभर रहता है, वह जत्रा शुक्रवार से आरंभ हो गई यहां महाराष्ट्रीयन व्यंजन का पारंपरिक जायका और उसे परोसने के घरेलू अंदाज ने आनंद दोगुना कर दिया है। स्वाद और संस्कृति की यह जत्रा तीन दिनों तक चलेगी। महाराष्ट्रियन परिवारों में जो व्यंजन सुबह के नाश्ता से लेकर रात के भोजन तक बनाए जाते हैं, वे व्यंजन यहां शहरवासियों के लिए प्रस्तुत हैं। ये व्यंजन अपनी गुणवत्ता के कारण सेहत के फिक्रमंदों को तो रास आते ही हैं, साथ ही स्वाद के शौकीनों को भी लुभाते हैं। […]
डिंडौरी के शहपुरा मल्लिका अर्जुन खडगे और कमल नाथ कुछ ही देर में पहुंचेंगे
डिंडौरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडगे, प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ कुछ ही देर में शहपुरा पहुचने वाले है। जनपद मुख्यालय शहपुरा उनका आगमन हो रहा है। बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश प्रभारी रणजीत सुरजेवाला शहपुरा पहुंचेंगे। पहली बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आगमन पर तैयारियां जोर शोर से की गई हैं। जनपद मुख्यालय के मैदान में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित जनपद मुख्यालय के मैदान में चुनावी सभा के बाद दोपहर दो बजे वे रवाना हो जाएंगे। पहली बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर तैयारियां जोर […]
पाक के खिलाफ मुकाबले की जगह विश्वकप पर ध्यान दे भारतीय टीम : गंभीर
कैंडी । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि आगामी विश्वकप में भारतीय टीम का लक्ष्य खिताब जीतने पर होना चाहिये न कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच पर। गंभीर के अनुसार भारतीय टीम को अपने प्रयास ट्रॉफी जीतने पर लगाना चाहिये। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच को भी विश्व कप का ही एक मैच मानना चाहिये। गंभीर ने कहा, टीम का ध्यान केवल 14 अक्टूबर को भारत और पाक मैच पर ही नहीं होना चाहिये, उसके लिए सभी मैच अहम हैं। मुझे उम्मीद है कि यह भारत के विश्व कप […]
दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र पर बन रहा विशेष संयोग, महामुहूर्त में इन चीजों की खरीदारी होगी शुभ
रायपुर। आम उपभोक्ताओं के साथ ही कारोबारियों को भी जिन शुभ दिनों का इंतजार रहता है, वे शुभ दिन आने वाले है। दीपावली की खरीदारी शुभ मुहूर्तों में की जाती है और इसमें भी पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी का अपना अलग महत्व रहता है। इस वर्ष भी दीपावली के ठीक सात दिन पहले खरीदारी का यह महामुहूर्त पड़ने वाला है। शनिवार चार नंवबर सुबह आठ बजे से लेकर रविवार पांच नवंबर को सुबह 11 बजे तक खरीदारी के ये महामुहूर्त बना रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार दोनों ही दिन नए कार्य की शुरुआत, भूमि, भवन, वाहन खरीदी के साथ […]
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज शाम इंदौर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में लेंगे सभा
इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार को इंदौर में रहेंगे। वे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे इंदौर विधानसभा क्षेत्र-3, 5, राऊ और महू में संबोधित करेंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और जिला अध्यक्ष घनश्याम नारोलिया ने बताया कि मुख्यमंत्री शाम 5.30 बजे महू विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर के समर्थन में आजाद मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 6.15 बजे राऊ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा के समर्थन में तेजाजी चौक राऊ में सभा लेंगे। शाम 7 बजे विधानसभा क्षेत्र-5 के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया के समर्थन में शास्त्री उद्यान […]
अब स्मार्ट क्लासरूम की देख रेख करने वाला कोई नहीं, अनुबंध खत्म
ग्वालियर (नप्र)। शहर के 37 स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूमों की देखरेख करने वाला अब कोई नहीं है। इन स्मार्ट क्लासरूमों को तैयार करने वाली स्मार्ट सिटी कंपनी ने अब हाथ खड़े कर दिए हैं। दरअसल हकीकत में 30 सितंबर 2023 को इन स्कूलों में सिविल वर्क, सप्लाई, कमीशनिंग व मेंटेनेंस का अनुबंध खत्म हो गया […]



Share

