खंडवा/पुनासा | क्राइम एवं पुलिस कार्रवाई समाचार
खंडवा जिले में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज कुमार राय के निर्देशन में विशेष धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नर्मदा नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए होली की रात एक महिला के साथ हुई बर्बरता और दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर आज शनिवार (14 मार्च) को जेल भेज दिया है।
🌑 क्या था पूरा मामला? (होली की रात हुई थी वारदात)
पीड़िता ने 6 मार्च 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 4 मार्च (होली) की रात करीब 7:00 बजे अज्ञात बदमाश मुंह बांधकर उसके घर में घुसे थे। बदमाशों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और गलत काम (दुष्कर्म) को अंजाम दिया।
शिकायत के दौरान पीड़िता ने अपनी ही जाति और समाज के गणेश (पिता चिंताराम मांडेर) निवासी हरिजन मोहल्ला, पुनासा पर मुख्य संदेही के रूप में शंका व्यक्त की थी।
पुलिस ने तत्काल गंभीरता दिखाते हुए अपराध क्रमांक 46/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1), 115(2), 332(इ), और 351(3) में केस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज कुमार राय ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी और एसडीओपी (मूंदी) मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन में तत्काल 3 विशेष टीमों का गठन किया:🚓 एसपी के निर्देश पर बनीं 3 विशेष टीमें
टीम-1: थाना प्रभारी निरीक्षक विकास खींची, सउनि. महेश श्रीवास्तव, प्रआर. रवि पांडे, प्रआर. जितेंद्र राठौर, आर. नेपाल सिंह कनेल।
टीम-2: उनि. राजेंद्र सयदे, प्रआर. जितेंद्र मंडलोई, आर. अनिल जाट, आर. नन्हे लाल गुर्जर।
टीम-3: उनि. हुकुम चौधरी, प्रआर. अरविन्द बालके, प्रआर. जितेंद्र डोड़े, आर. पुरुषोत्तम।
एसडीओपी और टीआई विकास खींची के नेतृत्व में इन टीमों ने पतारसी करते हुए 10 मार्च को संदेही गणेश (35 वर्ष) को अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।⚖️ आरोपी ने कबूला जुर्म, हुआ DNA टेस्ट
गिरफ्तारी और रिमांड: 11 मार्च को पुलिस ने आरोपी गणेश को विधिवत गिरफ्तार कर 13 मार्च तक पुलिस रिमांड पर लिया। इस दौरान अन्य अज्ञात आरोपियों के संबंध में भी पूछताछ की गई।
DNA परीक्षण: वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने आरोपी के रक्त का नमूना लेकर DNA परीक्षण के लिए भेजा है।
जेल भेजा गया आरोपी: पुलिस रिमांड समाप्ति के पश्चात् आज 14 मार्च 2026 को आरोपी गणेश को माननीय न्यायालय, खंडवा के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल खंडवा भेज दिया गया है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























