- देश:AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए सभापति को भेजी अर्जी
- देश:Rahul Gandhi at Gargi College: ‘Gen Z हमारा भविष्य’, गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल गांधी?
- दिल्ली/NCR:Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव
- महाराष्ट्र:धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसेवक
- देश:Thanthania Kalibari: कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें 300 साल पुराने इस मंदिर का इतिहास
- देश:PM Modi in Bengal: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- ‘मां, माटी और मानुष’ के नाम पर हुए पाप आएंगे सामने
- उत्तरप्रदेश:Viral News: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल, अभिभावक को 10 बार बोला- ‘You Shut Up’, वीडियो वायरल
- मुख्य खबर:Ganga Expressway Inauguration: 29 अप्रैल को होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 594 किमी लंबे प्रोजेक्ट की खासियत
- झारखण्ड:Gumla News: गुमला में बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
- उत्तरप्रदेश:Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा
- देश:AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए सभापति को भेजी अर्जी
- देश:Rahul Gandhi at Gargi College: ‘Gen Z हमारा भविष्य’, गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल गांधी?
- दिल्ली/NCR:Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव
- महाराष्ट्र:धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसेवक
- देश:Thanthania Kalibari: कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें 300 साल पुराने इस मंदिर का इतिहास
- देश:PM Modi in Bengal: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- ‘मां, माटी और मानुष’ के नाम पर हुए पाप आएंगे सामने
- उत्तरप्रदेश:Viral News: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल, अभिभावक को 10 बार बोला- ‘You Shut Up’, वीडियो वायरल
- मुख्य खबर:Ganga Expressway Inauguration: 29 अप्रैल को होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 594 किमी लंबे प्रोजेक्ट की खासियत
- झारखण्ड:Gumla News: गुमला में बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
- उत्तरप्रदेश:Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा
Day: January 21, 2024
अदालत ने 22 जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी के खिलाफ दायर याचिका की खारिज, लगाई कड़ी फटकार
मुंबई उच्च न्यायालय ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले के खिलाफ चार छात्रों द्वारा दायर जनहित याचिका रविवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति गिरीश कुलकर्णी और न्यायमूर्ति नीला गोखले की पीठ ने महाराष्ट्र और गुजरात के चार विधि छात्रों द्वारा दायर जनहित याचिका पर रविवार को विशेष सुनवाई की और कहा कि याचिका ‘‘राजनीति से प्रेरित, महत्वहीन और झुंझलाहट पैदा करने वाली” है। अदालत ने छात्रों को सलाह दी कि वे ‘‘अपने समय का उपयोग बेहतर काम में करें।” पीठ ने कहा कि […]
गजब की भक्ति…साइकिल लेकर धनबाद से अयोध्या जा रहा 21 साल का सौरभ
अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर तरफ धूम है। पूरा देश राम मय हो गया है। वहीं, धनबाद के रहने वाले 20 वर्षीय सौरव श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या धाम साइकिल से ही निकल पड़े हैं। दरअसल, 16 जनवरी को सौरव ने यात्रा शुरू की और बताया जा रहा है कि आज यानी रविवार को वह अयोध्या पहुंच जाएंगे। सौरव ने बताया कि पूरा देश राममय है। उन्होंने भी सोचा की अयोध्या धाम जाकर रामलला के दर्शन करना चाहिए। अपनी इच्छा स्वजन और दोस्तों को बताई तो पहले सभी आश्चर्यचकित […]
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में हुआ हमला, गाड़ियों के साथ की गई तोड़फोड़
असम के सोनितपुर जिले में रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के वाहन पर कथित तौर पर हमला किया गया और पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के साथ जा रहे मीडियाकर्मियों के साथ उपद्रवियों ने हाथापाई की। कांग्रेस के एक नेता ने यह जानकारी दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा का असम में चौथा दिन है। यह यात्रा बिस्वनाथ जिले से सोनितपुर होते हुए नगांव जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ए.आई.सी.सी.) की संचार समन्वयक महिमा सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “जयराम रमेश और कुछ अन्य की कार जमुगुरीघाट के पास यात्रा के […]
161 फुट उंचा, 380 फुट लंबा…राम मंदिर बनाने में इस कंपनी ने निभाई अहम भूमिका
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का डिजाइन इंजीनियरिंग एवं निर्माण समूह लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तैयार किया और उसके निर्माण को भी अंजाम दिया। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी। राम मंदिर का बहुप्रतीक्षित उद्घाटन सोमवार को होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अनुष्ठान में शामिल होंगे। इसके एक दिन बाद मंदिर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। निर्माण कंपनी ने बयान में कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आदेशानुसार लार्सन एंड टुब्रो ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर का डिजाइन और निर्माण कार्य सफलतापूर्वक किया। मंदिर वास्तुकला के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। यह […]
बिस्तर पर पड़ी थी पत्नी की लाश… पति मिला बेहोश, पुलिस दरवाजा तोड़कर घुसी अंदर
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में अपने घर के अंदर बेसुध मिलने पर एक सेवानिवृत्त फौजी और उसकी पत्नी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को बताया कि कमरे में गैस सिलेंडर जलता मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया गैस के कारण दम घुटने से मौत होने का अंदेशा है। पुलिस के अनुसार बारादरी थानाक्षेत्र में फाइक एन्क्लेव के जमील अहमद (70) ने रेहाना बी से दूसरी शादी की थी, जबकि पहली पत्नी की 15 वर्ष पहले मृत्यु हो गयी थी। रेहाना बी की बहन शबाना ने शनिवार रात बहन को फोन किया […]
‘तमिलनाडु में प्राण प्रतिष्ठा के प्रसारण पर रोक’, निर्मला सीतारमण ने स्टालिन सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक तमिल दैनिक की खबर का हवाला देते हुए रविवार को आरोप लगाया कि तमिलनाडु सरकार द्वारा प्रबंधित मंदिरों ने अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन भगवान राम की पूजा निषिद्ध कर दी है। वहीं, राज्य सरकार ने इस दावे को छिपे हुए इरादों वाली झूठी खबर करार देते हुए खारिज कर दिया है। सीतारमण ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया, ‘‘तमिलनाडु सरकार ने 22 जनवरी 2024 के अयोध्या राम मंदिर कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण देखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। तमिलनाडु में श्री राम के 200 से अधिक मंदिर […]
रेप से गर्भवती हुई 11 साल की बच्ची को देना होगा बच्चे को जन्म, कोर्ट ने अबॉर्शन की नहीं दी इजाजत
राजस्थान हाईकोर्ट ने 11 वर्षीय बलात्कार पीड़िता की 31 सप्ताह की गर्भावस्था को समाप्त करने की याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि पूर्ण विकसित भ्रूण को भी जीवन का अधिकार है और वह बिना किसी परेशानी के स्वस्थ जीवन जी सकता है। अदालत ने कहा कि इस अवस्था में गर्भावस्था को समाप्त करने के किसी भी प्रयास से समय से पहले प्रसव होने की संभावना है और यह अजन्मे बच्चे के विकास को प्रभावित कर सकता है। पीड़िता के साथ उसके पिता ने कथित तौर पर बलात्कार किया था और उसने अपने मामा के माध्यम से याचिका दायर […]
सानिया मिर्जा ने तलाक की पुष्टि की, शोएब मलिक को ‘शादी’ की शुभकमनाएं दीं
नई दिल्ली : सानिया मिर्जा के परिवार ने रविवार को भारतीय टेनिस स्टार और शोएब मलिक के अलग होने की पुष्टि की। मलिक ने एक दिन पहले अभिनेत्री सना जावेद से दूसरे निकाह की घोषणा की थी। दोनों देशों के खेल प्रेमियों के बीच इस ‘हाई प्रोफाइल’ जोड़ी को लेकर काफी दिलचस्पी रहती थी लेकिन उनके तलाक से इसका अंत हो गया। मलिक (41 वर्ष) ने शनिवार को सना के साथ अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। सानिया के परिवार द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘सानिया ने अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से […]
‘राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन न करें…’, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने राहुल गांधी को दी सलाह
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 22 जनवरी को बोर्दोवा में श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली पर जाने से बचना चाहिए क्योंकि भगवान राम और राज्य में एक आदर्श के रूप में पूजनीय मध्यकालीन वैष्णव संत के बीच कोई स्पर्धा नहीं हो सकती। शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान अल्पसंख्यक बहुल इलाकों के संवेदनशील मार्गों पर कमांडो तैनात किए जाएंगे। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन […]
छत्तीसगढ़ के विशेष वाद्य यंत्र की ध्वनि से गूंजेगा राम मंदिर, भांचा राम के स्वागत से पहले गूंजेगी ‘मंगल ध्वनि’
अयोध्याः अवध नगरी में राम लला के आगमन की तैयारी पूरी हो चुकी है। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सुबह 10 बजे से मंगल ध्वनि वादन का आयोजन किया जाएगा। इस खास आयोजन के लिए 50 से ज्यादा वाद्ययंत्र मंगाए गए हैं, जो अलग-अलग राज्यों से लाए गए हैं। इनमें एक वाद्ययंत्र तंबूरा भी है जो प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से आया है। मिली जानकारी के […]
रामलला प्रतिष्ठा से पहले इंदौर में भी अयोध्या जैसा माहौल, रामभक्तों का उल्लास छू रहा आसमान
इंदौर। इंदौर जबसे अपने अस्तित्व में आया है, तबसे इतना अधीर, इतना व्याकुल, इतना उल्लसित और इतना प्रतीक्षित कभी नहीं दिखा, जितना इन दिनों दिखाई दे रहा है। हर चेहरे पर एक ताजा उल्लास है और हर मन में प्रभु दरसन की आस। इन दिनों इस नगर के रोम-रोम में श्रीराम के स्वागत की प्रतीक्षा झलक रही है। यहां की गलियां अब रामधुन में गुम्फित होकर अहर्निश गूंज रही हैं, मोहल्ले अब मर्यादा पुरुषोत्तम के स्वागत में मनहर हो गए हैं, हर सड़क जैसे रामपथ बन गई है, हर बजरिया जैसे बाजों-गाजों पर नृत्यांजलि के लिए आतुर हैं। मंदिरों और मठों का तो […]
शेयर बाजार पर बरसी राम कृपा, टूर-ट्रैवल इंडस्ट्री के निवेशकों पर होने लगी धनवर्षा
इंदौर। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का सिर्फ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रभाव ही नहीं है अर्थ जगत भी रामकृपा महसूस करने लगा है। रामोत्सव के रंग में शेयर बाजार भी रंगा नजर आ रहा है। राम मंदिर निर्माण के असर से कई क्षेत्रों में निवेश और शेयरों को अच्छी खासी गति मिलती दिख रही है। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम घोषित होने के बाद से रामोत्सव के दौरान कई कंपनियों के शेयरों में अच्छी खासी तेजी देखी जा रही है। इसका सीधा लाभ देश के निवेशकों को मिलने जा रहा है। बीते कुछ दिनों में अयोध्या के उत्सव […]
ओरछा में एक लाख दीप किए जाएंगे प्रज्जवलित, सीएम डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में श्रीराम राजा मंदिर में होगा विशेष आयोजन
टीकमगढ़। बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से विख्यात रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को विशेष आयोजन होंगे। इस मौके पर बेतवा नदी के कंचना घाट पर एक लाख दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। श्रीराम राजा मंदिर ओरछा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में विशेष आयोजन किए जाएंगे। 22 जनवरी को ओरछा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अलावा पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी आएंगे। वे हेलीकॉप्टर से ओरछा पहुंचकर श्रीरामराजा सरकार के दर्शन करेंगे और मंदिर परिसर से ही अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखेंगे। इसके बाद […]
10वीं-12वीं बोर्ड का पेपर लीक? माध्यमिक शिक्षा मंडल के नाम पर टेलीग्राम ग्रुप बनाकर लगाया सेल, दो आरोपी पकड़ाए
भोपालः 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होने वाली है। लेकिन इससे पहले आपदा को अवसर बनाने वाले गिरोह के लोग सक्रिय हो गए हैं और छात्रों को चूना लगाने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि परीक्षा से पहले ही टेलीग्राम में ग्रुप बनाकर पेपर लीक के नाम पर ठगी कर रहे हैं। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की लीक पेपर के नाम पर […]
जय श्री राम के नारों से गूंजा जेल परिसर, कैदियों ने किया सुंदरकांड का पाठ, किया राम नाम का जाप
खंडवा। अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का खुमार पूरे देश में दिखाई देने लगा है। ऐसे में मध्यप्रदेश के खंडवा की जिला जेल भी राममय होती हुई नज़र आ रही है। दरअसल, यहां जेल प्रशासन द्वारा सुंदरकांड पाठ करवाया गया, जिसमें हर धर्म के कैदियों ने शामिल होकर रामरस का आनंद लिया। जेल में विशेष रूप से आयोजित सुंदरकांड में कैदी श्री राम की भक्ति में लीन दिखाई दिए। वहीं इस आयोजन को लेकर जेलर अदिति चतुर्वेदी ने बताया कि जेल परिसर में सुंदरकांड का आयोजन रखा गया, जिसमें सभी धर्म के कैदियों ने शामिल होकर […]


शेयर करें







