- देश:AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए सभापति को भेजी अर्जी
- देश:Rahul Gandhi at Gargi College: ‘Gen Z हमारा भविष्य’, गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल गांधी?
- दिल्ली/NCR:Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव
- महाराष्ट्र:धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसेवक
- देश:Thanthania Kalibari: कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें 300 साल पुराने इस मंदिर का इतिहास
- देश:PM Modi in Bengal: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- ‘मां, माटी और मानुष’ के नाम पर हुए पाप आएंगे सामने
- उत्तरप्रदेश:Viral News: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल, अभिभावक को 10 बार बोला- ‘You Shut Up’, वीडियो वायरल
- मुख्य खबर:Ganga Expressway Inauguration: 29 अप्रैल को होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 594 किमी लंबे प्रोजेक्ट की खासियत
- झारखण्ड:Gumla News: गुमला में बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
- उत्तरप्रदेश:Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा
- देश:AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए सभापति को भेजी अर्जी
- देश:Rahul Gandhi at Gargi College: ‘Gen Z हमारा भविष्य’, गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल गांधी?
- दिल्ली/NCR:Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचाने का चुनाव
- महाराष्ट्र:धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसेवक
- देश:Thanthania Kalibari: कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें 300 साल पुराने इस मंदिर का इतिहास
- देश:PM Modi in Bengal: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- ‘मां, माटी और मानुष’ के नाम पर हुए पाप आएंगे सामने
- उत्तरप्रदेश:Viral News: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल, अभिभावक को 10 बार बोला- ‘You Shut Up’, वीडियो वायरल
- मुख्य खबर:Ganga Expressway Inauguration: 29 अप्रैल को होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 594 किमी लंबे प्रोजेक्ट की खासियत
- झारखण्ड:Gumla News: गुमला में बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
- उत्तरप्रदेश:Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा
Day: January 21, 2024
भगवामय हुआ इंदौर, पताकाओं से सजे बाजार, जगह-जगह निकल रहे जुलूस और प्रभात फेरी
इंदौर। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर इंदौर में खासा माहौल है। जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रभात फेरी और जुलूस निकाले जाने का भी दौर शुरू हो गया है। रविवार को राजवाड़ा क्षेत्र में जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्त भगवा ध्वज थामकर शामिल हुए। इंदौर के बाजारों में एक माह पहले से ही केसरिया ध्वज और भगवान राम के कटआउट दिखाई देने लगे थे। शहर की ज्यादातर सड़कों को भगवा पताकाओं और झंडियों से सजाया गया है। पाटनीपुरा मार्ग पर दुकानें और सड़क के बीचों-बीच […]
सफाई कर्मियों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, दोनों की मौत, जांच जारी
भीकनगांव/खरगोन। यहां खरगोन-खंडवा मार्ग स्थित भीकनगांव में सफाई कर रही दंपती को कार ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग भी घायल हुए हैं। साथ ही मवेशी की मौत भी हुई है। पुलिस के अनुसार रविवार को सुबह करीब 6 बजे मुकेश गौहर और उनकी पत्नी भारती भीकनगांव स्थित गांधी चौराहे पर सफाई कार्य कर रही थी। इस दौरान खंडवा की ओर से तेज गति से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में की दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि कार सवार भीकनगांव […]
अमरकंटक जाते समय शहडोल के जयसिंहनगर में पड़े थे भगवान श्रीराम के कदम
शहडोल। अयोध्या से वनवास पर जाते समय भागवान श्रीराम अमरकंटक शहडोल जिले के जयसिंहनगर क्षेत्र से निकले थे और सीतामढ़ी में रुके भी थे। यहां 15 किलोमीटर दूर गंधिया में सीतामढ़ी मंदिर है, जहां भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण रुके थे।यहां एक रात रुककर विश्राम किया था और भोजन किया था।जिस रसोई में माता सीता ने भोजन बनाया था, वह रसोई आज भी है,जिसे सीता रसोई के नाम से जाना जाता है। राम सांस्कृतिक शोध संस्थान न्यास ने भी सीतामढ़ी को उन स्थानों में चिंहित किया है,जहां भगवान श्रीराम के पद चिंह पड़े हैं। त्रेता युग में भगवान श्रीराम […]
VIDEO मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने गाया- रामजी की लीला है न्यारी, बोले -रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर दीप जलाएं व मिठाइयां बांटें
उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने रविवार सुबह ‘श्रीराम राहगीरी आनंदोत्सव’ का शुभारंभ किया। सीएम ने ‘श्रीराम राहगीरी आनंदोत्सव’ का शुभारंभ प्रभु श्रीराम जी, माता सीता जी, श्री लक्ष्मण जी और श्री हनुमान जी के स्वरूप की पूजा-अर्चना कर किया। सीएम डॉ मोहन यादव ने इस दौरान रामजी की लीला है न्यारी भजन भी गाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विविध रंगों में रंगे नजर आए। वे कभी अश्व पर सवार हुए तो कहीं दंड घुमाते और कहीं पंजा लड़ाते नजर आए। इस दौरान शहर में अपार जनसमुदाय उमड़ पड़ा। इस अवसर पर सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि हम […]
एमपीसीए के पूर्व सचिव मिलिंद कनमडीकर का निधन, क्रिकेट के विकास के लिए निभाए अनेक दायित्व
इंदौर। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के पूर्व सचिव मिलिंद कनमडीकर का निधन हो गया। बताया जाता है कि ब्रेन हेमरेज की वजह से उनका देहावसान हुआ। मिलिंद कनमडीकर 5 वर्ष तक मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रहे (लोढ़ा समिति के कठिन वर्षों के दौरान, जब संजय जगदाले एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया को SC के आदेश तहत इस्तीफा देना पड़ा था, 2017-2019 का समय बिना अध्यक्ष एवं चेयरमैन निकाला मिलिंद कनमडीकर 2 वर्ष तक एमपीसीए के सह सचिव भी रहे। वे बीसीसीआई की न्यू एरिया डेवलपमेंट समिति के सदस्य रहे, जिसके कारण पूर्वोत्तर राज्यों में क्रिकेट का बढ़ावा मिला। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर जब […]
रामलला की खुली आंखों वाली वायरल हो रही तस्वीर सही नहींः आचार्य सत्येंद्र दास
अयोध्या: राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रामलला के नूतन विग्रह की खुली आखों वाली तस्वीर को रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने रोष जताया है। उन्होंने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान पूर्ण हुए बिना विग्रह की नेत्र नहीं खोले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी आचार्य तस्वीर वायरल हो रही है, तो उसकी जांच कराई जानी चाहिए। बता दें कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर रामलला के नए विग्रह की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें कई तस्वीरे ऐसी है। जिसमें विग्रह के आंखों पर पट्टी बंधी है […]
“मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं”, ED की टीम के जाने पर CM हेमंत ने कहा, हम परीक्षा देने के लिए तैयार हैं
Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से उनके आधिकारिक आवास पर 7 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। इस पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं। “हमारी सरकार बनने के बाद से ही षड्यंत्र हो रहा है” ईडी की टीम के जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं। आप लोग इतनी देर तक मेरे समर्थन में जुटे रहे, इसके […]
प्राण प्रतिष्ठा समारोह: 22 जनवरी की शाम को 10 लाख दीपों से जगमग होगी अयोध्या
अयोध्या: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पूरा होने के बाद 22 जनवरी की शाम अयोध्या 10 लाख दीपों से जगमगाएगी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और पौराणिक स्थलों पर ‘राम ज्योति’ प्रज्ज्वलित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या सरयू नदी के तटों की मिट्टी से बने दीपों से रोशन होगी। अधिकारियों ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पूर्ण होने के उपरांत ‘राम ज्योति’ प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई जाएगी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी (आरटीओ) आर. पी. यादव ने बताया कि 22 जनवरी की शाम 100 प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए जाएंगे और इसकी […]
शोएब मलिक की इस हरकत से परेशान थी सानिया मिर्जा, खुद क्रिकेटर की बहनों ने किया बड़ा खुलासा
शनिवार 20 जनवरी को पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सना जावेद के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि उन्होंने अपनी नई जीवन संगिनी चुन ली है। शोएब के इस फैसले से सभी हैरान हैं। पाकिस्तानी मीडिया की मानें, तो इस शादी में शोएब के परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था। इसके अलावा इस रिपोर्ट के जरिए यह भी खुलासा हुआ है कि आखिर सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से अलग होने का फैसला क्यों किया। मलिक के एक्सट्रामैरिटल अफेयर्स से परेशान थीं सानिया पाकिस्तानी मीडिया की मानें, […]
ED और केंद्र सरकार के खिलाफ संथाल समाज का प्रदर्शन, बोले- CM हेमंत पर आंच आई तो झारखंड फिर से जल उठेगा
ईडी (ED) और केंद्र सरकार के खिलाफ सोनोत संथाल समाज (Sonot Santhal Samaj) ने धनबाद में बीते शनिवार को पारंपरिक हथियार के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। “आने वाले दिनों में बंद का आवाहन भी करेंगे” संथाल समाज ने केंद्र सरकार द्वारा साजिश रच कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान करने और ईडी सीबीआई का दुरुपयोग का आरोप लगाया है। सोनोत संताल समाज ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आई और राज्य के आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान करेगी तो झारखंड […]
समस्तीपुर में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या…गवाही देने जा रहा था कोर्ट; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर: बिहार में अपराधियों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। वह आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले से सामने आया है, जहां पर शनिवार को अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवक पर कई राउंड फायरिंग की है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। गवाही देने पैदल जा रहा था युवक जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के मथुरापुर ओपी थाना […]
महाराष्ट्र से आए 7500 पौधों से सजाया गया श्रीराम जन्मभूमि परिसर, मनमोहक नजारे को देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे आप
अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले महाराष्ट्र से लाए गए साढ़े सात हजार पौधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर में रोपे गए हैं जिससे पूरा क्षेत्र अत्यंत मनोहारी लगने लगा है। एक अधिकारी ने बताया कि 22 जनवरी को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत लगभग आठ हजार से अधिक आगंतुक श्रीराम जन्मभूमि परिसर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे तो आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ यहां की हरियाली भी उनका मन मोह लेगी। पौधे रोपने का यह कार्य श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व उप्र वन विभाग की तरफ […]
अयोध्या में दिवाली जैसा माहौल… प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले रोशनी से नहाए राज सदन, पुराने मंदिर
अयोध्या: अयोध्या के पूर्व राजा का भव्य आवास राज सदन, विभिन्न मंदिर और यहां अन्य इमारतें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर रोशनी से जगमगा उठी हैं, जिससे इस मंदिर नगरी में दिवाली उत्सव जैसा माहौल बन गया है। प्राचीन ‘अयोध्या नगरी’ को आकर्षक ढंग से सजाया गया है खासतौर से राम पथ और धर्म पथ की साज-सज्जा देखने लायक है। अयोध्या की गलियों में ‘राम आएंगे’ और ‘अवध में राम आए हैं” जैसी गीतों की गूंज सुनायी दे रही है और मंदिर शहर की इमारतें भगवा ध्वज से पटी पड़ी हैं। ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के दिन शहर में चकाचौंध रहने […]
22 जनवरी के दिन छुट्टी के फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती, आज होगी सुनवाई, जानिए किसने उठाए सवाल
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी सोमवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के बाद, बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। यह याचिका लॉ के चार छात्रों ने दायर की है। इस याचिका में छात्रों ने इस निर्णय के खिलाफ अवाज उठाते हुए इस रद्द करने की मांग की है। याचिका दायर करने वाले छात्र मुंबई के जीएलसी, महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और गुजरात के NIRMA लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। इस याचिका पर रविवार को जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की विशेष बेंच ने सुनवाई करने के लिए तय किया […]
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया BRO द्वारा निर्मित 29 पुलों व छह सड़कों का उद्घाटन
जोशीमठः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र जोशीमठ ढाक से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित 35 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन/लोकार्पण करते हुए देश को समर्पित किया। इसमें सात राज्यों की छह सड़कें और 29 पुल शामिल है। परियोजनाओं को बीआरओ द्वारा 670 करोड़ रुपए की लागत पर पूरा किया गया। इस दौरान, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत उनके साथ उपस्थित थे। राजनाथ सिंह ने सात राज्यों की जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें उत्तराखंड में तीन पुल, जम्मू-कश्मीर में एक सड़क व 10 पुल, लद्दाख में तीन सड़कें […]


शेयर करें







