Kolkata News: उत्तर कोलकाता के प्रसिद्ध चोरबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा मंडप में हुई खौफनाक भगदड़ के बाद राज्य प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त रुख अपना चुके हैं. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कोलकाता में धारा 163 लागू कर दी गई है और चोरबागान समेत शहर के पांच प्रमुख पूजा मंडपों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. चोरबागान हादसे की जांच के दौरान पुलिस ने 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया था, जिनमें से गहन पूछताछ के बाद सात मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में पूजा समिति के सचिव राजकुमार सेओडा उर्फ राजा (48) और उपाध्यक्ष शांतनु दुबे (55) शामिल हैं. इसके अलावा मंडप के बांस के ढांचे का निर्माण देखने वाले बिप्लब मुखर्जी उर्फ जॉय (48), भीड़ नियंत्रण व VIP पास जांच के प्रभारी कौशिक साहा (53) तथा पिंटू डे (51) को भी अरेस्ट किया गया है. सुरक्षा में लापरवाही के आरोप में दो निजी सुरक्षा गार्डों सुमन चक्रवर्ती (30, बसीरहाट) और राजेश पाल (29, हुगली) को भी गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के बाद कोलकाता पुलिस ने कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं. यह आदेश रविवार, 18 अक्टूबर से मंगलवार, 20 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा. इसके तहत किसी भी तरह के घातक हथियार ले जाने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर सख्त रोक रहेगी. सुरक्षा कारणों से चोरबागान के अलावा ‘तला प्रति’, ‘चेतला अग्रानी’, ‘अलीपुर सर्वजनिन’ और पार्क स्ट्रीट स्थित ‘एलन पार्क’ पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं का प्रवेश अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. एलन पार्क में 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाला प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन का संगीत कार्यक्रम भी रद्द होने की संभावना है. घटना के बाद राज्य प्रशासनिक मुख्यालय भवानी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस महानिदेशक, मुख्य सचिव, गृह सचिव और सभी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मौजूद रहे. सभी जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रवेश व निकास मार्गों के प्रबंधन की समीक्षा की गई. बड़े पूजा पंडालों में भीड़ की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने और वीआईपी पास व प्रविष्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू करने का निर्णय लिया गया है. उधर, रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता पहुंचकर कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद अस्पताल पहुंचकर चोरबागान भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं का हाल-चाल जाना. इस दर्दनाक त्रासदी में कंकुरगाछी की रहने वाली शुभम सोनकर की भी जान चली गई, जो अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन करने गई थीं.🛡️ कोलकाता में 3 दिनों के लिए धारा 163 लागू, 5 बड़े पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद
🏛️ VIP एंट्री और क्राउड कंट्रोल पर सख्त निर्देश, गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
यह खबर आपको कैसी लगी?
Kolkata News: उत्तर कोलकाता के प्रसिद्ध चोरबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा मंडप में हुई खौफनाक भगदड़ के बाद राज्य प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त रुख अपना चुके हैं. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कोलकाता में धारा 163 लागू कर दी गई है और चोरबागान समेत शहर के पांच प्रमुख पूजा मंडपों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. चोरबागान हादसे की जांच के दौरान पुलिस ने 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया था, जिनमें से गहन पूछताछ के बाद सात मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार किए गए लोगों में पूजा समिति के सचिव राजकुमार सेओडा उर्फ राजा (48) और उपाध्यक्ष शांतनु दुबे (55) शामिल हैं. इसके अलावा मंडप के बांस के ढांचे का निर्माण देखने वाले बिप्लब मुखर्जी उर्फ जॉय (48), भीड़ नियंत्रण व VIP पास जांच के प्रभारी कौशिक साहा (53) तथा पिंटू डे (51) को भी अरेस्ट किया गया है. सुरक्षा में लापरवाही के आरोप में दो निजी सुरक्षा गार्डों सुमन चक्रवर्ती (30, बसीरहाट) और राजेश पाल (29, हुगली) को भी गिरफ्तार किया गया है.
🛡️ कोलकाता में 3 दिनों के लिए धारा 163 लागू, 5 बड़े पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद
सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के बाद कोलकाता पुलिस ने कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं. यह आदेश रविवार, 18 अक्टूबर से मंगलवार, 20 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा. इसके तहत किसी भी तरह के घातक हथियार ले जाने या शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर सख्त रोक रहेगी. सुरक्षा कारणों से चोरबागान के अलावा ‘तला प्रति’, ‘चेतला अग्रानी’, ‘अलीपुर सर्वजनिन’ और पार्क स्ट्रीट स्थित ‘एलन पार्क’ पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं का प्रवेश अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. एलन पार्क में 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाला प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन का संगीत कार्यक्रम भी रद्द होने की संभावना है.
🏛️ VIP एंट्री और क्राउड कंट्रोल पर सख्त निर्देश, गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
घटना के बाद राज्य प्रशासनिक मुख्यालय भवानी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में पुलिस महानिदेशक, मुख्य सचिव, गृह सचिव और सभी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मौजूद रहे. सभी जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रवेश व निकास मार्गों के प्रबंधन की समीक्षा की गई. बड़े पूजा पंडालों में भीड़ की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने और वीआईपी पास व प्रविष्टियों पर सख्त नियंत्रण लागू करने का निर्णय लिया गया है.
उधर, रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता पहुंचकर कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद अस्पताल पहुंचकर चोरबागान भगदड़ में घायल हुए श्रद्धालुओं का हाल-चाल जाना. इस दर्दनाक त्रासदी में कंकुरगाछी की रहने वाली शुभम सोनकर की भी जान चली गई, जो अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन करने गई थीं.


देश




























