देशभर में मानसून ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। यदि आप इस मौसम में उत्तर भारत के हिल स्टेशनों या तीर्थ स्थलों की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो ये रिपोर्ट जरूर पढ़ें , क्योंकि कई जगहों पर मौसम बिगड़ने से हालात चिंताजनक हैं।
हिमाचल प्रदेश: मंडी में बादल फटा, रेड अलर्ट जारी
हिमाचल के मंडी जिले में बादल फटने की घटना के बाद हालात गंभीर हो गए हैं। प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। भारी बारिश से घरों और सड़कों को नुकसान, और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।
उत्तराखंड में बढ़ा खतरा: अलकनंदा में उफान उत्तरकाशी में बादल फटने से मची अफरा-तफरी प्रशासन की अपील
रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में आया उफान इतना तेज है कि किनारे से करीब 20 मीटर दूर स्थित भगवान शिव की 15 फीट ऊंची मूर्ति भी जलमग्न हो गई है। चमोली जिले में बिरही-निजमुला मोटर मार्ग भारी भूस्खलन के कारण बंद है।
कोटद्वार-सतपुली मार्ग पर भी भूस्खलन से नेशनल हाईवे ठप हो गया है। यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर तीन जगह रास्ते टूटे होने के कारण 700 से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं।
सिलाई बैंड क्षेत्र में बादल फटने की घटना में अब तक 2 शव बरामद, जबकि 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
NDRF, SDRF और ITBP की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


पंजाब




























