खंडवा। आगामी 7 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के दौरे को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधम पाल सिंह (ग्रामीण) पार्टी के पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। वे ग्रामीण क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं और किसानों से 7 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में खंडवा आने का निवेदन कर रहे हैं।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता हिमांशु जैन ने बताया कि 7 फरवरी 2026, शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी खंडवा पहुँचकर पुरानी अनाज मंडी में विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे शहर एवं जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर जनता से बात करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के इस दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी हैं।
🔔 यह भी पढ़ें...
एक ओर जहाँ जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उधमपाल सिंह ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा कर रहे हैं, वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी शहर के वार्डों में बैठकें लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आमजन से जीतू पटवारी के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील कर रही हैं।
रविवार को जिला अध्यक्ष उधमपाल सिंह ने पंधाना विधानसभा के शेखपुरा, बगमार, बोरगांव, छैगांवमाखन, अहमदपुर खैगांव, चीचगोहन और कालमुखी में कांग्रेस परिवार के सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने दौरे की रणनीति पर चर्चा की और सभी की जवाबदेही सुनिश्चित की। उन्होंने आग्रह किया कि किसान साथी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
इस अवसर पर उधमपाल सिंह के साथ प्रफुल्ल कुमार जैन, भगवान सिंह सोलंकी, राजेश गंगराड़े, रूपाली बारे, सचिन बारे, धर्मेन्द्र सिंह राठौर, मनोज भरतकर, हेमराज पटेल, गोविंद बावनिया, मनोज पटेल, सतीश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।



खंडवा









शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































