खण्डवा। जिले में आगामी 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि ‘कुष्ठ निवारण दिवस’ के रूप में मनाई जाएगी। इसके साथ ही 30 जनवरी से 13 फरवरी तक ‘कुष्ठ जागरूकता’ अभियान तथा 11 फरवरी से 5 मार्च तक ‘कुष्ठ रोगी खोज’ अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि इन अभियानों का मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय में कुष्ठ रोग के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना तथा नए रोगियों की खोज कर उन्हें निःशुल्क एम.डी.टी. (MDT) दवाइयां उपलब्ध कराना है।
आगामी 11 फरवरी से 5 मार्च तक सर्वेक्षण का कार्य करके सर्वे दल संभावित कुष्ठ रोगियों का पता लगाएगा। इसके लिए जिले में कुल 1081 सर्वे दलों का गठन किया गया है। इन दलों में शामिल कर्मचारियों को सेक्टर स्तर पर विशेष प्रशिक्षण (Trainning) दिया जाएगा ताकि वे प्रभावी ढंग से रोगियों की पहचान कर सकें।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























