खंडवा। मंगलवार को खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरई में आयोजित छकड़ा रेस प्रतियोगिता में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि छकड़ा रेस हमारी प्राचीन ग्रामीण संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। किसान भाई अपने पशुओं का अच्छे से पालन-पोषण करते हैं तथा ऐसे आयोजनों से पशु स्वस्थ एवं सशक्त रहते हैं। इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण जीवन की परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं।
🔔 यह भी पढ़ें...
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पूर्व जिला महामंत्री राजपाल सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम फूलमाली, लोकेन्द्र सिंह गौड़, मदन तिरोले, शिव तिरोले, सरपंच चन्द्रप्रकाश तिरोले, केदार पटेल, अशोक दशोरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



खंडवा









शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































