खंडवा। म.प्र. शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार विपणन वर्ष 2026-27 में ई-उपार्जन पोर्टल पर 20 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक चना एवं मसूर के पंजीयन किये जा रहे हैं। उप संचालक कृषि श्री नितेश यादव ने बताया कि जिले में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा रबी विपणन 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु स्थापित पंजीयन केंद्रों पर ही चना, मसूर एवं सरसों फसल के पंजीयन किये जायेंगे। उन्होंने किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि चना एवं मसूर फसल के उपार्जन के लिये निर्धारित समयावधि 16 मार्च तक तथा सरसों फसल के लिए 20 मार्च तक अपना पंजीयन अवश्य करा लें।

खंडवा