🏫 मातपुर हाई स्कूल का लगातार दूसरे वर्ष 100% रिजल्ट
कालमुखी, खंडवा। समीप ग्राम मातपुर के शासकीय हाई स्कूल का कक्षा दसवीं का रिजल्ट गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा। यहां दर्ज कुल 12 विद्यार्थियों में से 9 बालिकाओं एवं 3 बालकों ने प्रथम श्रेणी में सफलता दर्ज की है।
🏆 छात्राओं का दबदबा: रेणुका, आराधना और दीक्षा ने मारी बाजी
परीक्षा परिणामों में पिपलिया की कु. रेणुका ध्यानसिंह ने 78% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, पिपलिया की ही आराधना ने 74% और मातपुर की कुमारी दीक्षा ने 74% अंक प्राप्त कर शानदार बाजी मारी।
👏 बच्चों ने की प्रबंधन की सराहना, शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं
इस उत्कृष्ट सफलता पर बच्चों ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना की। वहीं, विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण पटेल, शिक्षक दिनेश शिंदे, सीताराम मुवेल, टीसी प्रजापति, दीपिका अलावे, मानवेंद्र सिंह और कोमलसिंह कुशवाहा ने बच्चों की इस कड़ी मेहनत पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा


























