🌾 नई अनाज मंडी में भारतीय किसान संघ की बैठक
खंडवा। भारतीय किसान संघ की खंडवा तहसील की बैठक नई अनाज मंडी में संपन्न हुई। जिसमें स्लॉट बुकिंग में आ रही समस्याओं को लेकर किसानों ने अपनी बात रखी।
🔥 बिजली कंपनी की लापरवाही और मुकदमों पर रोष
नरवाई में बिजली कंपनी की लापरवाही से कई किसानों के खेतों में आग लगी है और किसानों पर जबरन प्रकरण बनाए जा रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होता तो बड़े आंदोलन की तैयारी है।
👥 बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी और किसान
बैठक में दिनेश पाटीदार (प्रदेश उपाध्यक्ष), राधेश्याम चाचारिया (जिला अध्यक्ष), सुभाष पटेल, संदीप सिंह सोलंकी (तहसील अध्यक्ष), दीपक पटेल, श्रीकांत गोखले, शैलेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, दिनेश महाजन, रामसिंह देवड़ा, कुलदीप पटेल और अन्य किसान शामिल हुए।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा


























