खंडवा। महादेवगढ़ मंदिर में लगातार ‘घर वापसी’ का सिलसिला जारी है। सोमवार को यहाँ एक और ‘घर वापसी’ विवाह संपन्न हुआ, जिसमें राजस्थान के कोटा की रहने वाली रुखसार ने रायसेन (भोपाल) के अजय कुमार से विवाह कर अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाया।
✨ रुखसार बनीं राधिका, अजय संग लिए सात फेरे
पूर्व में कोटा की ही सिमरन (जो सनातन धर्म अपनाकर ‘सिंदूर’ बनी थीं) की कहानी से रुखसार काफी प्रभावित थीं। इसी से प्रेरित होकर रुखसार ने भी खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में आकर सनातन धर्म के अनुसार विवाह करना तय किया। उन्होंने अपने प्रेमी अजय के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधकर अपना नाम रुखसार से ‘राधिका’ रख लिया।
🤝 सिमरन की कहानी से मिली प्रेरणा और सहयोगियों की उपस्थिति
ज्ञात हो कि पूर्व में भी कोटा की एक बेटी ने कश्मीर की आतंकी घटना से दुखी होकर अपना नाम सिमरन से ‘सिंदूर’ रखकर देश प्रेम का संदेश दिया था, जिससे राधिका (रुखसार) को भी प्रेरणा मिली। इस विवाह कार्यक्रम के दौरान संकेत जोशी, कुश पालीवाल, विशाल पासी, अंकित कठोर, हरीश आसवानी और अरुण पासी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























