खंडवा। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य के प्रकटोत्सव वैशाख शुक्ल पंचमी के उपलक्ष्य में ‘एकात्म पर्व’ का पंच दिवसीय भव्य आयोजन 17 से 21 अप्रैल, 2026 तक ओंकारेश्वर के मांधाता पर्वत पर स्थित ‘एकात्म धाम’ में आयोजित किया जा रहा है।
🎶 पद्मश्री हेमंत चौहान की प्रस्तुति और ‘शंकरदूतों’ की दीक्षा
इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर 21 अप्रैल को अभय घाट पर पद्मश्री हेमंत चौहान की ‘निर्गुण वाणी’ और मणिपुरी नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा 21 अप्रैल को ही जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि एवं अन्य संतों की उपस्थिति में प्रातः 6 बजे नर्मदा तट पर आयोजित दीक्षा समारोह में देश-विदेश के 700 से अधिक युवा ‘शंकरदूत’ के रूप में दीक्षा लेंगे।
🏅 विशिष्ट जनों का सम्मान और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इसी दिन संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं अन्य अतिथियों द्वारा मुख्य समारोह में अद्वैत वेदांत दर्शन के सुदीर्घ प्रसार हेतु स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती एवं गौतम भाई पटेल को सम्मानित किया जाएगा। समापन अवसर पर 21 अप्रैल को आयोजित शंकरावतरणम् कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि और चिन्मय मिशन के स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती, दक्षिणामूर्ति मठ के प्रमुख स्वामी पुण्यानंद गिरि तथा राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बी. राम सुब्रमण्यम भी प्रमुख रूप से सम्मिलित होंगे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा



























