खंडवा। प्रधान डाकघर खंडवा के डाकपाल ने बताया कि आगामी 9 मई को प्रधान डाकघर में आधार नामांकन एवं अपडेशन के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि 9 मई (शनिवार) को सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक खंडवा प्रधान डाकघर में आधार नामांकन एवं अपडेट हेतु लगे इस विशेष शिविर का लाभ उठाएं।
✏️ नाम, पता, जन्मतिथि और बायोमेट्रिक करा सकेंगे अपडेट
इस शिविर में नागरिकगण अपने आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक आदि आसानी से अपडेट करवा सकते हैं। यह सुविधा भारत सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क पर उपलब्ध रहेगी। अभियान के दौरान संबंधित डाकघरों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को शीघ्र एवं सुगम सेवा प्रदान की जा सके।
🎟️ 7 और 8 मई को डाकघर से प्राप्त कर सकेंगे टोकन
डाकपाल ने बताया कि 9 मई के आधार नामांकन एवं अपडेशन के विशेष शिविर के लिए 7 एवं 8 मई को डाकघर में टोकन प्रदान किए जाएंगे। अतः सभी नागरिक इस सुगम अवसर का लाभ उठाते हुए अपने आधार कार्ड से संबंधित कार्य समय पर पूर्ण कराएं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























