खंडवा। जिला कांग्रेस प्रभारी शुक्रवार को प्रथम बार खंडवा दौरे पर पहुंचे। खंडवा आगमन पर उन्होंने सर्वप्रथम दादाजी दरबार पहुंचकर दर्शन कर मत्था टेका। वहां जूनी इंदौर लाइन पर ब्लॉक अध्यक्ष विशाल जैन और इमरान गौरी मित्रमंडल ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात वे गांधी भवन पहुंचे, जहां दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा।
🗳️ ‘दिल्ली-भोपाल से नहीं, अब खंडवा में ही तय होगा कांग्रेस का प्रत्याशी’
समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते हुए हरीश चौधरी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अब खंडवा के प्रत्याशी का निर्णय दिल्ली या भोपाल से नहीं होगा, बल्कि इसका निर्णय खंडवा में ही होगा। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता पार्टी के लिए मेहनत करेगा, समय देगा और संगठन को मजबूत करेगा, उसी के नाम पर प्रत्याशी चयन को लेकर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सब संगठन सृजन की प्रक्रिया के तहत तय किया गया है।
🤝 ‘पार्टी में अब मैं नहीं, हम की राजनीति चलेगी; अनुशासनहीनता पर होगी कार्रवाई’
समन्वय समिति की बैठक में संगठन सृजन और भविष्य की रूपरेखा तय की गई। बैठक में श्री चौधरी ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का डेटा कनेक्ट सेंटर में संग्रहित किया जा रहा है और जिम्मेदारियां भी उन्हीं कार्यकर्ताओं को दी जाएंगी जो सक्रिय रूप से संगठन के लिए कार्य करेंगे। हरीश चौधरी ने दो टूक शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब ‘मैं’ की राजनीति नहीं चलेगी, बल्कि ‘हम’ की राजनीति को बढ़ावा दिया जाएगा। आगामी एक सप्ताह के भीतर अनुशासन समिति का गठन किया जाएगा और जो भी अनुशासनहीनता करेगा, उसके खिलाफ पार्टी द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
📅 बैक-टू-बैक बैठकें संपन्न, पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह और जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के प्रथम आगमन पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि गांधी भवन में दोपहर 12:00 बजे शहर जिला कांग्रेस समन्वय समिति, 02:00 बजे ग्रामीण जिला कांग्रेस समन्वय समिति, दोपहर 03:00 बजे शहर एवं ग्रामीण जिला कार्यकारिणी और शाम 05:00 बजे जिला एवं विधानसभा प्रभारियों की बैठक संपन्न हुई। इसके पश्चात ब्लॉक, मंडलम एवं नगर अध्यक्षों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
👥 इस दौरान मौजूद रहे कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता
इस अवसर पर सह प्रभारी उषा नायडू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी, हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, कसरावद विधायक सचिन यादव, पूर्व महापौर विभा पटेल, पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, नरेंद्र पटेल, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनु गुर्जर, अशोक पटेल, सुनील सकरगाये, कुंदन मालवीय, डॉ. मुनीश मिश्रा, अवधेश सिसोदिया, अजय ओझा, प्रफुल्ल जैन, सदाशिव भवरिया, दीपक मुल्लू राठौर, धर्मेंद्र सिंह राठौर, विकास व्यास, विशाल जैन, इमरान गौरी, मनोज मंडलोई, अर्ष पाठक, कैलाश हरि पटेल, सुनीता सकरगाये, रचना तिवारी, सरोज बघेल, रुपाली बारे, मोहन ढाकसे, अय्यूब लाला, तारिक पटेल, पवन पाटीदार, कड़वा पटेल, बसंत पवार, जतिन पटेल, यशवंत सिलावट और आलोक सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























