खंडवा। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ता को गढ़कर संगठन को मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम है। पराजय के दौर में भी विचारधारा, सिद्धांत और नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं का भरोसा कायम रहा है। संगठन की विचारधारा व संगठनात्मक कार्यों को कार्यकर्ता तक पहुंचाने में प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक हैं। प्रशिक्षण पार्टी के संगठनात्मक लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश में भाजपा का आदर्श संगठन विराजमान है, कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और राष्ट्रभाव ने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा दल बनाया है।
📅 9 और 10 मई को भंडारिया रोड ‘मीत परिसर’ में होगा आयोजन
पूरे प्रदेश में 1 मई से 31 मई तक जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न होने जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश संगठन के निर्देश पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 9 और 10 मई को भंडारिया रोड स्थित मीत परिसर में आयोजित होने जा रहा है। जिला प्रशिक्षण वर्गों को लेकर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
🚩 ‘पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान’ के तहत होंगी अहम चर्चाएं
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में ‘पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान’ के अंतर्गत खंडवा जिले में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण वर्ग 9 मई सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर 10 मई शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए विभिन्न टोलियों का गठन किया है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, सरकार की योजनाओं एवं आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने लगातार जिले का प्रवास कर तैयारियों की समीक्षा की है।
👥 जीतू जिराती सहित कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को देंगे मार्गदर्शन
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं वक्ता कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। इनमें राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, सुमेर सिंह सोलंकी, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रदेश के वरिष्ठ नेता जीतू जिराती, कृष्ण मुरारी मोघे, निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी अंबाराम कराड़ा सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में शनिवार को प्रातः 10:30 से 12:30 बजे उद्घाटन सत्र के अंतर्गत निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती स्थायी कार्यक्रम, बूथ प्रबंधन, मन की बात, आईटी, हमारा इतिहास और किए गए विकास कार्यों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
यह खबर आपको कैसी लगी?


खंडवा




























