मुंबई (अनिल बेदाग): नई दिल्ली में आयोजित हिंदी फिल्म ‘Krishnavataram Part 1 – The Heart Hridayam’ की भव्य स्पेशल स्क्रीनिंग केवल एक फिल्म शो नहीं, बल्कि भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरी दिव्य संध्या बन गई। ऑडिटोरियम में प्रवेश करते ही “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्णा” के मधुर भजनों ने ऐसा वातावरण रचा कि हर दर्शक खुद को वृंदावन की भक्ति में डूबा महसूस करने लगा। कनेर के फूलों से सजी पूरी जगह ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक उत्सव का रूप दे दिया।
🎭 सिद्धार्थ गुप्ता और संस्कृति जयना के दमदार अभिनय ने मोहा मन
फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभा रहे देहरादून के सिद्धार्थ गुप्ता ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि सत्यभामा के रूप में संस्कृति जयना ने अपनी सशक्त उपस्थिति से खास छाप छोड़ी। फिल्म के भावुक और भक्तिमय दृश्यों पर दर्शकों ने तालियों और जयघोष के साथ अपनी शानदार प्रतिक्रिया दी।
🎬 यूपी में टैक्स फ्री हुई ‘कृष्णावतारम’, पार्ट-2 की भी हुई घोषणा
निर्माता सज्जन राज कुरुप ने बताया कि फिल्म को देशभर में भरपूर प्रेम मिल रहा है और यह सफलतापूर्वक दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फिल्म को टैक्स फ्री घोषित किए जाने के बाद इसकी लोकप्रियता और अधिक बढ़ गई है। साथ ही, फिल्म के दूसरे भाग ‘Krishnavataram Part 2’ की घोषणा ने कृष्ण भक्तों और दर्शकों के उत्साह को दोगुना कर दिया है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मनोरंजन



























