मुंबई (अनिल बेदाग): लगातार सफल फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे आयुष्मान खुराना अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘थामा’ (Thama) जैसी 100 करोड़ क्लब में शामिल फिल्मों की शानदार सफलता के बाद आयुष्मान अपनी नई फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। यह फिल्म सिर्फ एक कॉमेडी नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए मनोरंजन, मस्ती और रिश्तों की उलझनों से भरी एक मजेदार सिनेमाई सफर बनने जा रही है।
🌟 ‘आम जिंदगी की कहानियों को खास अंदाज में पेश करना है खासियत’
आयुष्मान खुराना ने पिछले कुछ वर्षों में खुद को ऐसे अभिनेता के रूप में स्थापित किया है जो मनोरंजन के साथ-साथ आम जिंदगी से जुड़ी कहानियों को भी बड़े पर्दे पर बेहद दिलचस्प अंदाज में पेश करते हैं। छोटे शहरों की सादगी, मिडिल क्लास जिंदगी की हलचल और हल्के-फुल्के हास्य को अपनी फिल्मों में बखूबी पिरोने वाले आयुष्मान की यही खासियत उन्हें दर्शकों का चहेता बनाती है।
🍿 ‘कंटेंट ही किंग है’, 15 मई को रिलीज होगी यह फैमिली एंटरटेनर
फिल्म को लेकर आयुष्मान कहते हैं कि उनके लिए हमेशा “कंटेंट ही किंग” रहा है और ‘पति पत्नी और वो दो’ उसी तरह की फिल्म है जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर एंजॉय कर सकता है। 15 मई को रिलीज होने जा रही यह फिल्म अब साल की सबसे बड़ी फैमिली कॉमेडी एंटरटेनर बनने की ओर बढ़ती नजर आ रही है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मनोरंजन




























