मुंबई (अनिल बेदाग)। आईपीएल 2026 के रोमांच और देशभर में छाए क्रिकेट फीवर के बीच एक ऐसा शो है, जिसने मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बरकरार रखी है। असित कुमार मोदी का लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक बार फिर यह साबित कर रहा है कि सच्चा पारिवारिक मनोरंजन किसी भी ट्रेंड या प्रतिस्पर्धा से बड़ा होता है। ऑरमैक्स स्ट्रीमव्यू (Ormax Streamview) की ताज़ा रैंकिंग में शो का देश के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ओटीटी (OTT) कार्यक्रमों में दूसरे स्थान पर पहुंचना इसकी अपार लोकप्रियता का बड़ा प्रमाण है।
📺 18 वर्षों से हर पीढ़ी के चेहरों पर बिखेर रहा मुस्कान
करीब 18 वर्षों से दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाला यह शो आज भी अपनी सादगी, साफ-सुथरे हास्य और दिल को छू लेने वाली कहानियों के दम पर हर पीढ़ी को जोड़ने में सफल है। गोकुलधाम सोसायटी की छोटी-छोटी घटनाओं को मनोरंजक अंदाज़ में पेश करने की इसकी कला ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
🎭 दिलचस्प ट्रैक्स और सादगी बनी पहली पसंद की वजह
शो में चाहे ‘तरबूज ट्रैक’ की अफरा-तफरी हो, ‘सोसायटी रिपेयर चेक’ का मजेदार सस्पेंस या फिर ‘खोई हुई अंगूठी’ की दिलचस्प कहानी, हर ट्रैक ने दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी जोड़े रखा है। यही वजह है कि बदलते दौर और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के तेजी से विस्तार के बावजूद ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आज भी भारतीय परिवारों की पहली पसंद बना हुआ है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मनोरंजन



























