मरवाही: छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह से बढ़त बनाए हुए हैं। चार राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस उम्मीदवार 9746 वोटों से आगे हैं। बता दें कि मरवाही सीट के लिए सत्ताधारी दल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी समेत आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मरवाही विधानसभा के इतिहास में ऐसा पहली बार हो हुआ कि बिना जोगी के यहां पर मतदान हुए। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मृत्यु से रिक्त हुए मरवाही विधानसभा सीट के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था।
मरवाही में कुल मतदाता 1.90 लाख से ज्यादा हैं। वहीं इस विधानसभा में कुल 286 मतदान केंद्र हैं। मरवाही में कुल पुरुष मतदाता 93 हजार 733 हैं। वहीं महिला मतदाता 97 हजार 267 हैं। बात की जाए थर्ड जेंडर की तो यहां पर कुल 4 मतदाता थर्ड जेंडर हैं, यहां मुख्य मतदान केंद्रों की संख्या 237 है। वहीं 49 सहायक मतदान केंद्र हैं।
उम्मीदवार
पार्टी
नतीजें
डॉ. गंभीर सिंह
भाजपा
पीछे
डॉ. केके ध्रुव
कांग्रेस
आगे
उर्मिला मार्को
राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी
पीछे
रितु पेन्द्राम
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
पीछे
पुष्पा कोर्चे
अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
पीछे
वीर सिंह नागेष
भारतीय ट्राइबल पार्टी
पीछे
लक्ष्मण पोर्ते
भारतीय सर्वजन हिताय पार्टी
पीछे
सोनमति सलाम
निर्दलीय
पीछे
बता दें कि अमित जोगी और उनकी पत्नी का जाति का हवाला देकर नामांकन निरस्त कर दिया गया, जिसके चलते वे इस सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ सके। मरवाही विधानसभा सीट के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस के केके ध्रुव और बीजेपी के डॉक्टर गंभीर सिंह के मध्य होने की संभावना है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के अंतर्गत आने वाली मरवाही विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। वर्ष 2000 में नए राज्य के गठन के बाद से यह सीट जोगी परिवार के पास ही रही और उनके निधन के बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


देश



























