यह खबर आपको कैसी लगी?
बिलासपुर। रतनपुर बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर में यादव समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में 14वें मड़ई मेला रावत नाच महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें अजय यादव भरनी की टीम को विजेता घोषित किया गया। इस अवसर पर यादव समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा आचार्य अश्वनी दुबे ने किया। इसके बाद देर रात यादवों ने नृत्य में शौर्य प्रदर्शन किया। प्रतिभागी दलों में क्रमश: ऊदल प्रसाद यादव भेड़ीमुड़ा, रामप्रसाद यादव कर्रा, रिखीराम यादव गांधीनगर, गौकरण प्रसाद यादव तारबाहर सिरगिट्टी सहित अजय यादव भरनी दल के साथ कला का प्रदर्शन किए।
अंत में क्रमश: विजेता टीम अजय यादव भरनी को प्रोत्साहन राशि के रूप में 21हजार नगद सहित रनिंग शील्ड, दूसरे स्थान पर गौकरण प्रसाद यादव तारबाहर को 11 हजार व रनिंग शील्ड ,तृतीय स्थान पर रिखीराम टीम गांधीनगर को नगद पांच हजार सहित रनिंग शील्ड,चतुर्थ स्थान व पंचवें स्थान पर रहे दोनों टीम क्रमश: रामप्रसाद यादव टीम को चार हजार ऊदल प्रसाद यादव टीम तीन हजार सहित स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने समाज के लोगों को अपनी संस्कृति को बनाए रखनेकी बात कही। उन्होंने कहा समाज में एकता होने से विकास होता है। उन्हेांने समाज के लोगों को शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने युवाओं को इस कार्यमें जिम्मेदारी देते हुए कार्य करनेकी बात कही।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रविंद्र दुबे, रमेश यदु, संजय जायसवाल नपा अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, मनोहर सिंह राज, सुमंत जायसवाल विभोर सिंह, तिरिथ यादव, रामचंद्र यादव, विष्णु यादव, हकीम मोहम्मद, रामगोपाल कहरा , सीमा यादव अन्य उपस्थित रहे।


देश



























