भोपाल: भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का दरियादिली का एक वीडियो सामने आया है। जहां उन्होंने सीहोर जाते समय वीआईपी रोड पर घायल युवकों को देखा तो उनका दिल दया से पसीज गया। उन्हों उसी समय अपना काफिला रोककर उनकी मदद की।
सांसद ने अपने शाल से युवकों के बहते हुए खून को रोकने का प्रयास किया। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। लालघाटी स्थित तृप्ति अस्पताल में दोनों युवकों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है। फिलहाल दोनों युवक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी?


मध्यप्रदेश



























