खंडवा: शहर के मानिकपुरी जिझोतिया ब्राह्मण समाज खंडवा के सामाजिक बंधुओं का वार्षिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष राजेश परसाई ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि परिवार राष्ट्र की सबसे छोटी इकाई है जिनसे मिलकर समाज बना है। समाज के विकास का प्रयास करें और सकारात्मक सोच रखें।
समाज के समुचित विकास, सामाजिक गतिविधियों एवं उत्थान हेतु समाज की विधिवत संस्था का निर्माण किया जाए, इस हेतु पंजीकृत न्यास (ट्रस्ट) गठित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी छात्र-छात्राएं आने वाली परीक्षाओं में भी अच्छा प्रदर्शन करें एवं समाज को गौरवान्वित करें। प्रचार सचिव डॉ. समीर दीक्षित ने कार्यक्रम का ब्यौरा देते हुए बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती पूजन से किया गया, उसके पश्चात नर्मदाष्टक का गायन किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों द्वारा मनमोहक नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं।
🔔 यह भी पढ़ें...
समाज के 10वीं तथा 12वीं में उच्चतम अंक लाने वाले कृतिका वशिष्ठ, शिवांश दीक्षित, तक्ष पांडे, ऋषित दुबे, अदिति दीक्षित, अनमोल तिवारी, गौरव दीवान, आराध्या दुबे एवं कृति दुबे को सम्मानित किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त डॉ. सतीश परसाई तथा रुचिर परसाई, डॉ. शुभम दीक्षित, डॉ. पर्व तिवारी, डॉ. रुचि परसाई, डॉ. आदित्य दुबे, डॉ. आयुष परसाई, डॉ. रश्मि दीक्षित, निवेदिता दीवान और प्रांशी परसाई का भी सम्मान किया गया।
समाज की महिलाओं के द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर हल्दी-कुमकुम का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर सहभोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में समाज के अरुण तिवारी, प्रदीप परसाई, आशीष वशिष्ठ, मनीष वशिष्ठ, अनूप दुबे, राजेश परसाई, आशीष पाण्डेय, अमित दुबे, मनोज दुबे, सुशीम दीवान, संजय दुबे, चंद्रेश दीक्षित और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं महिलाएं-बच्चे शामिल हुए। संचालन उपाध्यक्ष सुदर्शन दुबे ने किया और आभार प्रदर्शन समाज के प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने माना।



खंडवा









शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































