अबोहर/फाजिल्का : अबोहर में भीम हत्याकांड में धारा 120बी में आरोपी शिवलाल डोडा उर्फ शौली ने अपने वकील के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की। शिवलाल डोडा के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील ने दलीलें पेश की। जस्टिस ने दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद शिवलाल डोडा की जमानत मंजूर कर ली।
जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने भीम हत्याकांड व गुरजंट सिंह जंटा पर कातिलाना हमला करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने धारा 120बी के तहत शिवलाल डोडा का नाम भी इस हत्याकांड में शामिल किया था। अदालत ने 20 लोगों को 20 साल की उम्रकैद की सजा सुनाई थी।



पंजाब









शेयर करें



















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































