छैगांवमाखन: ग्राम डुलहार में कुशवाह क्षत्रिय समाज की आम सभा संपन्न हुई। सभा के सभापति गंगाराम कुशवाह (चमाटी) एवं कुशवाहा क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष हरिराम कुशवाहा के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ।
सर्वप्रथम भगवान कुश का पूजन कर दीप प्रज्वलित कर सभा का आरंभ किया गया। सभा में समाज में चली आ रही पुरानी कुरीतियों को संशोधित कर नई जागृति लाने तथा बालक-बालिकाओं को उच्च शिक्षा देने पर विचार किया गया, जिससे समाज के बच्चे आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और एमबीबीएस (MBBS) जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज का नाम गौरवान्वित करें।
🔔 यह भी पढ़ें...
सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज में फिजूलखर्ची रोकने के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन किया जाए। इसकी तिथि 20 अप्रैल 2026 तय की गई है, जो ग्राम डुलहार में ही संपन्न होगा। इस सम्मेलन में समाज के अमीर-गरीब सभी परिवारों से अपने बेटा-बेटियों की शादी करने की अपील की गई, जिससे समाज में एकता का संदेश मिले।
कार्यक्रम में उपस्थिति: इस अवसर पर ओंकारेश्वर धर्मशाला के ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष लीलाधर मणासे, नवयुवक जिला अध्यक्ष सतीश महाजन, ट्रस्टी महामंत्री शिवनारायण कुशवाहा, पूर्व ट्रस्टी अध्यक्ष सकाराम कुशवाह, उपाध्यक्ष पूना शंकर महाजन, ज्ञान मंदिर अध्यक्ष जितेंद्र मणासे, परमानंद कुशवाह, लोकेश कुशवाह, विवाह सम्मेलन अध्यक्ष शिवशंकर सोलंकी, ललित महाजन, रघुनाथ महाजन, धर्मेंद्र कुशवाह, गौरीशंकर कुशवाह, शिवचरण, अरुण कुशवाह, सूरज, शांतिलाल कुशवाह, ताराचंद कुशवाह और कड़वा कुशवाह सहित अनेक समाजजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन फकीरचंद कुशवाह ने किया एवं आभार प्रदर्शन डुलहार ग्राम अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाह ने माना।



खंडवा









शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































