कोरबा: नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता वर्तमान सरकार से बेहद नाराज हैं और उन्हें किसी भी काम में हिस्सेदारी या कमीशन नहीं मिल रहा है. इशारों ही इशारों में महंत ने कोरबा विधायक और मंत्री लखन लाल देवांगन पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि आपके यहां के मंत्री की ही अनुशंसा पर सारे गलत कार्य हो रहे हैं, इसलिए मुझे इनका भविष्य उज्जवल नहीं दिखाई दे रहा है.
🏛️ 2. सदन में बीजेपी सीनियर लीडर्स के तेवर पर बोले महंत, कहा- ‘शराब, रेत और ट्रांसफर में हिस्सा न मिलने से हैं आक्रोशित’
डॉ. महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार से भाजपा के वरिष्ठ लोगों को भारी तकलीफ है और वे एक दिन भी इस सरकार को देखना नहीं चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि सत्ता किसी से छीनी नहीं जा सकती, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का हिस्सा छीना जा रहा है. शराब, रेत और ट्रांसफर में हिस्सा न मिलने के कारण वे काफी आक्रोशित हैं और मंत्रिमंडल के एक-दो सदस्य भी उनके संपर्क में हैं.
🚆 3. 136 प्रस्तावों के जवाब पर सीएम को घेरा, रेल सुविधाओं और डीएमएफ घोटाले को लेकर भी कही बड़ी बात
सरकार पर निशाना साधते हुए महंत ने कहा कि हमने 136 बिंदुओं का प्रस्ताव रखा था, लेकिन मुख्यमंत्री ने एक भी बिंदु का सीधा जवाब नहीं दिया और सिर्फ पुरानी बातें कहकर बचते रहे. डीएमएफ घोटालों और रेल सुविधाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिलासपुर जोन से छत्तीसगढ़ को 70% आय होती है, लेकिन यहां सुविधाएं 20% भी नहीं मिल रही हैं. ऊपरी स्तर की गड़बड़ियों को सुधारने के लिए जल्द ही रेलवे बोर्ड के साथ अलग से बैठक की जाएगी.
🏭 4. प्रदूषण और जर्जर सड़कों से परेशान कोरबा की जनता, अफसरों के बेलगाम होने पर उठाए गंभीर सवाल
कोरबा के प्रदूषण और बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर चिंता जताते हुए महंत ने कहा कि यहां जितना कोयला जलता है, उसका 42 प्रतिशत राख बनता है और जनता राख खाने को मजबूर है. पॉल्यूशन कम करने की जिम्मेदारी वाले खुद धंधा करने लगे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी, टीचर और सिपाही को तो सस्पेंड कर दिया जाता है, लेकिन बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती. इसके अलावा यूथ कांग्रेस के चुनाव और देवेंद्र यादव की भूमिका को लेकर भी उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी.
यह खबर आपको कैसी लगी?


छत्तीसगढ़




























