हिसार : हिसार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। HSVP के एसडीओ राम प्रसाद ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण यानी HSVP ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए शहर के विभिन्न सेक्टरों में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। यह कुल 44 दिन का शेड्यूल बनाया गया है। सभी सेक्टरों में तीन से चार दिन का शेड्यूल बनाया गया है।
आदेशों की अनुपालन में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।सेक्टर में लोगों द्वारा बनाए गए उन अवैध स्ट्रक्चर को हटाया जा रहा है जिससे आमजन को आने-जाने में असुविधा होती है। उन्होंने कहा कि हिसार के अंदर 44 दिनों का प्रोग्राम है और सभी सेक्टरों में बनाए गए अवैध निर्माण पर जेसीबी चलाई जाएगी।उन्होंने कहा कि जिस निर्माण से विभाग को सीवर,वॉटर सप्लाई व मेंटेनेंस का कार्य करने में दिक्कत आती है उसको हटाया जा रहा है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


हरियाणा


























