लुधियाना: पंजाब के औद्योगिक महानगर लुधियाना में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए कुछ बेखौफ हमलावरों द्वारा एक युवक के घर पर अचानक धावा बोलने, जमकर तोड़फोड़ करने और जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। फोन पर हुई मामूली बहसबाजी की पुरानी रंजिश के कारण आरोपियों ने इस खतरनाक वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में दशहत का माहौल पैदा हो गया है। हालांकि, गनीमत यह रही कि गोलीबारी के दौरान किसी को भी चोट नहीं आई और एक बड़ा जानी नुकसान होने से बाल-बाल टल गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और पीड़ित के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में पीड़ित युवक चेतन्या ने पूरी घटना का ब्योरा देते हुए बताया कि गत 15 नवंबर की रात को वह एक पार्टी में शिरकत करने के बाद अपने घर वापस लौटा था। उसके घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद कई बदमाश हाथों में घातक हथियार और बेसबॉल बैट लेकर उसके घर के बाहर आ धमके। आरोपियों ने घर के बाहर खड़े होकर उसे जोर-जोर से आवाजें लगाईं और ललकारना शुरू कर दिया। जब पीड़ित के भाई ने बाहर आकर उन्हें इस तरह हंगामा करने से रोका, तो आरोपी गुस्से से आगबबूला हो गए और सरेआम अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। शिकायतकर्ता के मुताबिक, देखते ही देखते हमलावरों ने अपने हाथों में थामे बेसबॉल बैट से घर के मुख्य दरवाजे और बाहर पार्क की गई उसकी कार पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हंगामे और तोड़फोड़ की आवाज सुनकर जब पीड़ित के पिता और भाई बाहर आए, तो आरोपियों ने रंजिश निकालते हुए जान से मारने की नीयत से उन पर सीधी गोली चला दी। अचानक हुई फायरिंग की गूंज से पूरा इलाका थर्रा उठा। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी परिवार को खुलेआम जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि इस पूरे हमले के पीछे मुख्य वजह यह है कि कुछ समय पूर्व उसकी इन आरोपियों के साथ मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी। इसी पुरानी खुन्नस को दिल में पालकर आरोपियों ने इस कातिलाना हमले को अंजाम दिया है। मामले की गंभीरता को भांपते हुए थाना दरेसी की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारिकी से मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास, घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने तथा आर्म्स एक्ट की संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।पीड़ित चेतन्या ने पुलिस को बताई आपबीती, पार्टी से घर लौटने के बाद हथियारों से लैस होकर आए थे हमलावर
कार और मेन गेट पर की तोड़फोड़, विरोध करने पर पिता और भाई पर झोंक दी गोलियां
फोन पर हुई बहसबाजी बनी हमले की वजह, पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर शुरू की तलाश
यह खबर आपको कैसी लगी?
लुधियाना: पंजाब के औद्योगिक महानगर लुधियाना में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए कुछ बेखौफ हमलावरों द्वारा एक युवक के घर पर अचानक धावा बोलने, जमकर तोड़फोड़ करने और जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। फोन पर हुई मामूली बहसबाजी की पुरानी रंजिश के कारण आरोपियों ने इस खतरनाक वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में दशहत का माहौल पैदा हो गया है। हालांकि, गनीमत यह रही कि गोलीबारी के दौरान किसी को भी चोट नहीं आई और एक बड़ा जानी नुकसान होने से बाल-बाल टल गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और पीड़ित के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है।
पीड़ित चेतन्या ने पुलिस को बताई आपबीती, पार्टी से घर लौटने के बाद हथियारों से लैस होकर आए थे हमलावर
पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में पीड़ित युवक चेतन्या ने पूरी घटना का ब्योरा देते हुए बताया कि गत 15 नवंबर की रात को वह एक पार्टी में शिरकत करने के बाद अपने घर वापस लौटा था। उसके घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद कई बदमाश हाथों में घातक हथियार और बेसबॉल बैट लेकर उसके घर के बाहर आ धमके। आरोपियों ने घर के बाहर खड़े होकर उसे जोर-जोर से आवाजें लगाईं और ललकारना शुरू कर दिया। जब पीड़ित के भाई ने बाहर आकर उन्हें इस तरह हंगामा करने से रोका, तो आरोपी गुस्से से आगबबूला हो गए और सरेआम अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।
कार और मेन गेट पर की तोड़फोड़, विरोध करने पर पिता और भाई पर झोंक दी गोलियां
शिकायतकर्ता के मुताबिक, देखते ही देखते हमलावरों ने अपने हाथों में थामे बेसबॉल बैट से घर के मुख्य दरवाजे और बाहर पार्क की गई उसकी कार पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हंगामे और तोड़फोड़ की आवाज सुनकर जब पीड़ित के पिता और भाई बाहर आए, तो आरोपियों ने रंजिश निकालते हुए जान से मारने की नीयत से उन पर सीधी गोली चला दी। अचानक हुई फायरिंग की गूंज से पूरा इलाका थर्रा उठा। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी परिवार को खुलेआम जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।
फोन पर हुई बहसबाजी बनी हमले की वजह, पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर शुरू की तलाश
पीड़ित ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि इस पूरे हमले के पीछे मुख्य वजह यह है कि कुछ समय पूर्व उसकी इन आरोपियों के साथ मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी। इसी पुरानी खुन्नस को दिल में पालकर आरोपियों ने इस कातिलाना हमले को अंजाम दिया है। मामले की गंभीरता को भांपते हुए थाना दरेसी की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारिकी से मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास, घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने तथा आर्म्स एक्ट की संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


पंजाब




























