🔥 ट्रेंडिंग

IPL 2020: MS Dhoni ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, विकेट के पीछे हासिल की नायाब कामयाबी

नई दिल्ली। IPL 2020: MS Dhoni की अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स ने आइपीएल 2020 के ओपनिंग मैच में ही मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया। ये मैच कई मायनों में एम एस के लिए शानदार साबित हुआ। आइपीएल में सीएसके के कप्तान के तौर पर ये धौनी की 100वीं जीत रही। कप्तान के तौर पर ये नाबाद कामयाबी हासिल करने के साथ-साथ उन्होंने आइपीएल में 100 कैच लेने की उपलब्धि भी अपने नाम कर ली।

एम एस के आइपीएल में 100 कैच पूरे हो चुके हैं जिसमें से उन्होंने 96 कैच कप्तान के तौर पर पकड़े हैं तो 4 कैच फील्डर के तौर पर उनके नाम पर दर्ज है। इन बड़ी-बड़ी कामयाबियों के अलावा उन्होंने वो कमाल कर दिया जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी भी विकेटकीपर ने नहीं किया था। एम एस धौनी ने इस मैच में मुंबई के दो खिलाड़ियों का कैच विकेट के पीछे लपका। उन्होंने किरोन पोलार्ड व क्रुणाल पांड्या का कैच लुंगी नगिदी की गेंद पर पकड़ा और टी20 क्रिकेट में विकेटकीपर की हैसियत से अपने 250 शिकार पूरे किए। अब वो टी20 फॉर्मेट में विकेटकीपर के तौर पर 250 शिकार करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले ही मैच में सीएसके ने अपना दम दिखाकर विरोधी टीमों को चेतावनी दे दी है। बेशक टीम में सुरेश रैना व हरभजन सिंह जैसे दिग्गज मौजूद नहीं थे, लेकिन इस मैच में उनकी कमी नहीं खली।इस मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए। सीएसके की गेंदबाजी भी सधी हुई रही जिसकी वजह से ये टीम ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं कर पाई। बाद में जीत के लिए उतरी सीएसके की शुरुआत काफी खराब रही, लेकिन अंबाती रायुडू और फॉफ डूप्लेसिस की अर्धशतकीय पारी ने टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी।

जौनपुर में दिल दहला देने वाली घटना! ‘पत्नी और ससुराल वालों से परेशान’, रेलवे कर्मचारी ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

पटना मेट्रो के लिए डबल खुशखबरी! PMCH तक दूसरी सुरंग भी तैयार, अब अंडरग्राउंड कॉरिडोर का काम तेज होगा, कब तक शुरू होगा ट्रायल रन?

बंगाल में 1.65 करोड़ वोटर्स पर संकट! SIR फॉर्म में मिली गंभीर गड़बड़ी, चुनाव आयोग लेगा बड़ा एक्शन, जानें क्या मतदाता सूची से कटेंगे नाम?

हाईकोर्ट का सख्त रुख! सुनील गावस्कर की याचिका पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश, फर्जी सामग्री हटाने का आदेश जारी, सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी पर फैसला

केरल निकाय चुनाव का फाइनल नतीजा! कांग्रेस गठबंधन (UDF) को बढ़त, पर तिरुवनंतपुरम में BJP का बड़ा उलटफेर, जानें किसका रहा पलड़ा भारी