Jabalpur News: जबलपुर के बरगी बांध में टूरिस्टों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. हादसे के वक्त क्रूज में करीब 35 से 40 लोग सवार थे. पुलिस के मुताबिक अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. कई अन्य लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए NDRF और SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.
बता दें कि हादसा गुरुवार शाम के समय हुआ. एक क्रूज में करीब 35 से 40 टूरिस्ट सवार थे. क्रूज बरगी बांध में इन टूरिस्टों को सैर करा रहा था, तभी अचानक से बांध में डूबने लगा. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही CSP अंजुल अयक मिश्रा मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे. आनन-फानन में NDRF और SDRF को बुलाया गया. टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. CSP अंजुल अयक मिश्रा के मुताबिक, अब तक चार लोगों की मौत हुई है. 15 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है. बाकी अन्य लोग अभी भी लापता हैं. इनकी तलाश जारी है. पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी भी घटनास्थल पर मौके पर मौजूद हैं.
15 से ज्यादा लोगों को बचाया गया
आनन-फानन में NDRF और SDRF को बुलाया गया. दोनों टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. CSP अंजुल अयक मिश्रा के मुताबिक, हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हुई है. 15 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है. बाकी अन्य लोग अभी भी लापता हैं. इनकी तलाश जारी है. पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी भी घटनास्थल पर मौके पर मौजूद हैं.
तेज आंधी-तूफान में क्रूज का बैलेंस बिगड़ा
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम के समय अचानक बरगी बांध के पास तेज आंधी-तूफान आया. इसी समय क्रूज बांध के पानी के बीचों-बीच था. तेज आंधी-तूफान में क्रूज बैलेंस बिगड़ गया और वह डगमगाकर पानी में डूब गया. यह क्रूज मध्य प्रदेश पर्यटन निगम यानी MPT के द्वारा संचालित किया जाता है. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह बरगी बांध के लिए रवाना हुए चुके हैं.
यह खबर आपको कैसी लगी?


मध्यप्रदेश




























