दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन और सुरक्षा संबंधी यातायात पाबंदियों का सीधा असर रेल यातायात पर पड़ा है। इसके चलते श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली जाने वाली 3 महत्वपूर्ण ट्रेनें आज रद्द रहीं, जबकि 10 अक्टूबर को अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12014) भी नहीं चलेगी। इसके अलावा ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला भी जारी रहा:
शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 12:50 से पौने घंटे की देरी के साथ सिटी स्टेशन पहुंची, जबकि वापसी में यह ट्रेन 40 मिनट लेट रही।
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस भी 15 मिनट की देरी से गंतव्य पर पहुंची।
वैष्णो देवी जाने वाली मालवा एक्सप्रेस (12919) अपने निर्धारित समय सुबह 10:30 से लगभग 4 घंटे की देरी के साथ कैंट स्टेशन पहुंची, जबकि आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) 1 घंटे लेट रही।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, जिन ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:🛑 कौन-कौन सी ट्रेनें पूरी तरह रहेंगी रद्द?
वैष्णो देवी रूट की ट्रेनें: ट्रेन नंबर 12446, 22462 और 04082 (ये सभी ट्रेनें श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के लिए चलती हैं)।
अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12014) भी 10 अक्टूबर को पूरी तरह रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों के रद्द होने के कारण अमृतसर, जालंधर और आसपास के इलाकों से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिल्ली के सेंट्रल इलाके में प्रस्तावित प्रदर्शन और सुरक्षा पाबंदियों को देखते हुए नई दिल्ली, तिलक ब्रिज और हजरत निजामुद्दीन आने-जाने वाली कई ट्रेनों को नियंत्रित या रद्द करने का फैसला लिया गया है। रेल सेवाओं में इस व्यवधान को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को सख्त सलाह दी है कि वे रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले NTES ऐप या रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति (Live Status) की पुष्टि जरूर कर लें।⚠️ रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए विशेष सलाह
यह खबर आपको कैसी लगी?


पंजाब




























