खंडवा/खालवा | क्राइम एवं पुलिस कार्रवाई समाचार
खंडवा जिले में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज कुमार राय के सख्त निर्देशों पर विशेष धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत खालवा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते हुए सात जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी और हरसूद एसडीओपी लोकेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी (खालवा) जगदीश सिंधिया के नेतृत्व में की गई।
🚨 मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल
खालवा पुलिस को 14 मार्च को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम जामधड़ और दगड़खोट के बीच सड़क किनारे कुछ लोग ताश के पत्तों पर भारी दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक होने पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और सात आरोपियों को मौके से धर दबोचा।
💰 1.71 लाख रुपये का मशरूका हुआ जब्त
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी और अन्य सामग्री जब्त की है:
नकद राशि: 86,470 रुपये
मोबाइल फोन: 7 मोबाइल (अनुमानित कीमत 85,000 रुपये)
कुल जब्त मशरूका: 1,71,470 रुपये
आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस रिमांड के बाद सभी गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल खंडवा भेज दिया गया है।
👥 गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
-
अमित पिता बहादुरसिंह पटेल (36 वर्ष), निवासी बमनगांव
-
दीपक पिता मुकेश प्रजापति (34 वर्ष), निवासी किसान मोहल्ला, खिरकिया
-
जाहिद पिता अकबर अली (30 वर्ष), निवासी पाडल्या
-
विजय पिता श्रवण नायडे (45 वर्ष), निवासी निशानिया
-
ओम नारायण पिता अशोक कोगे (32 वर्ष), निवासी सोनपुरा
-
अखलेश पिता भीमा नायक (30 वर्ष), निवासी मलंगांव
-
लखन पिता जुगतराम यादव (39 वर्ष), निवासी खेड़ी कुंदई रोड
🏃♂️ ‘दिलजले’ सहित 3 मुख्य सरगना फरार, तलाश जारी
कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्हें जुआ खिलाने के लिए दुर्गेश अहिरवार, लक्ष्मीनारायण मीणा और एजाज उर्फ ‘दिलजले’ द्वारा यहां लाया गया था। पुलिस की रेड देखकर ये तीनों सरगना मौके से फरार हो गए। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका: इस सफल दबिश में थाना प्रभारी जगदीश सिंधिया, रोशनी चौकी प्रभारी सुषमा परते, प्रधान आरक्षक संजय अहिर, राजेश मिश्रा, अमित यादव, राजीव यादव, दिलीप बैस, आरक्षक इंद्रेश, भारतसिंह जाधौन, आनंद, लवेश तोमर व लक्ष्मीनारायण देवड़ा की सराहनीय भूमिका रही।



खंडवा





















