खंडवा। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा चारखेड़ा एवं सर्किट हाउस जल संयंत्रों का विधिवत हैंडओवर-टेकओवर लिया गया। रविवार को महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदों द्वारा सर्किट हाउस जल संयंत्र केंद्र पर विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश एवं हनुमान जी का पूजन एवं आरती की गई।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता यादव के मार्गदर्शन में शहर को बिना रुकावट जलप्रदाय होता रहे, इस उद्देश्य से नई पाइपलाइन का कार्य लगातार प्रगति पर है। यह हर्ष का विषय है कि 28 अगस्त से नई पाइपलाइन के माध्यम से शहर में निर्बाध जलप्रदाय किया जा रहा है और बार-बार पाइप लाइन फूटने की समस्या से निजात मिल चुका है।
🔔 यह भी पढ़ें...
इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि शहर की जनता की मूलभूत जलप्रदाय व्यवस्था में सुधार हो चुका है। नई पाइपलाइन का कार्य जारी है और जो कार्य पूर्ण हो चुका है, उसकी टेस्टिंग भी की जा रही है। हमारा प्रयास है कि अब जनता को जल समस्या से पूर्ण राहत मिले।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: पूजन के अवसर पर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य राजेश यादव, विक्की भांवरे, सोमनाथ काले, आशीष चटकेले, पार्षद राम सिंह रावत, वेद प्रकाश मालाकार, नितीश बजाज, ओम प्रकाश सिलावट, धर्मेन्द्र पालीवाल, मनोज मंडलोई, शेख फरीद, कन्नू वर्मा, सुनील जैन, पवन गोस्वामी, प्रेम लाल गोयल सहित उपायुक्त एस. आर. सितोले, प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्रीमती वर्षा घिड़ोड़े एवं जल विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
निगम के अधीन कार्य करेंगे कर्मचारी: प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूर्व में विश्वा कंपनी के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी अब नगर निगम के अधीन कार्य करेंगे। सभी कर्मचारियों का निगम परिवार में स्वागत किया गया और उन्हें बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। नगर निगम नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि इन संयंत्रों के निगम के अधीन आने से जल आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनेगी।



खंडवा









शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































