भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की है। वल्लभ भवन से जारी इस आदेश के तहत तीन वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में ग्वालियर और बुरहानपुर जिलों के प्रशासनिक समीकरणों में बदलाव किया गया है।
राकेश सगर को पुलिस मुख्यालय की कमान
जारी अधिसूचना के अनुसार, 2010 बैच के IPS अधिकारी राकेश सगर, जो वर्तमान में ग्वालियर में ‘2री वाहिनी, वि.स.बल’ (SAF) के सेनानी और उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) के पद पर तैनात थे, उन्हें अब भोपाल स्थानांतरित कर दिया गया है। सगर को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

Bhopal: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने शनिवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी इस जंबो सूची में एडीजी (ADG), डीआईजी (DIG), एसपी (SP) और डीसीपी (DCP) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाना के बीच लंबी चर्चा के बाद कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से इस सूची को अंतिम रूप दिया गया।
विवादों में रहे पुलिस अधीक्षकों (SP) पर गिरी गाज
राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए उन जिलों के एसपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है, जहां हाल ही में बड़ी आपराधिक घटनाएं या विवाद सामने आए थे:
सिंगरौली: हाल ही में हुई बड़ी बैंक डकैती की घटना के बाद सिंगरौली एसपी मनीष खत्री को हटाकर एआईजी (PHQ) भेज दिया गया है।
सिवनी: सिवनी के चर्चित हवाला कांड के बाद वहां के एसपी सुनील मेहता को हटाकर डीसीपी (DCP) इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है।
इन 19 जिलों के बदल गए SP
सरकार ने इस तबादला एक्सप्रेस में कुल 19 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदल दिया है। इन जिलों में शामिल हैं:
इसके अलावा बुरहानपुर के एसपी देवेंद्र पाटीदार का तबादला झाबुआ कर दिया गया है, लेकिन फिलहाल बुरहानपुर में नए एसपी की नियुक्ति नहीं की गई है।
प्रमोटेड अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
उन अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी गई है जो डीआईजी (DIG) पद पर प्रमोट होने के बावजूद एसपी के रूप में कार्य कर रहे थे।
अतिरिक्त प्रभार में बदलाव: विशेष डीजी अनिल कुमार को लेखा एवं कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वहीं, मोहम्मद शाहिद अबसार अब पीटीआरआई के साथ ‘एडीजी चयन एवं भर्ती’ का जिम्मा भी संभालेंगे। बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा को हॉक फोर्स (बालाघाट) के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रमुख IPS अफसरों के तबादलों की सूची (Transfer List)