सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में लगातार सुरक्षा कैंप खोले जा रहे हैं, जिससे दूरस्थ इलाकों में शांति, सुरक्षा और विकास को मजबूती दी जा सके. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन और सुरक्षा बलों ने एक और अहम कदम उठाया है. सुकमा जिले के अति संवेदनशील ग्राम पेदाबोड़केल में 10 दिसंबर को नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना की गई है. यह सुरक्षा कैंप छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्ला नार (आपका अच्छा गांव, आपका अच्छा जंगल) के अंतर्गत स्थापित किया गया है.नियद नेल्लानार योजना के तहत सुरक्षा कैंप
सुकमा एसपी किरण चव्हाण के निर्देशन में सुरक्षा कैंप स्थापित किया गया है. पेदाबोड़केल जैसे माओवाद प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा कैंप की स्थापना से नक्सल विरोधी अभियानों में तेजी आएगी. माओवादियों की आवाजाही, नेटवर्क और प्रभाव पर लगाम लगेगी. ग्रामीण भी खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे. ॉ साल 2024 से अब तक सुकमा जिला में ‘नियद नेल्ला नार योजना के तहत 22 नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं.
पुलिस अधिकारी ने बताया,”लगातार सुरक्षा कैंपों की स्थापना से ग्रामीण उत्साहित हैं और उनका भरोसा बढ़ा है. यह स्पष्ट संकेत है कि सुरक्षा और विकास के समन्वय पर आधारित छत्तीसगढ़ शासन की यह रणनीति नक्सलवाद को जड़ों से खत्म करने की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है.”
सुरक्षा कैंप का उद्देश्य
‘नक्सल उन्मूलन अभियान को मिलेगी गति’
सुकमा जिले में कितने सुरक्षा कैंप
ग्रामीणों का भरोसा बढ़ा
नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता
यह खबर आपको कैसी लगी?


छत्तीसगढ़




























