खंडवा/इंदौर | कला एवं संस्कृति समाचार
निमाड़ की मीठी बोली और समृद्ध लोक संस्कृति की गूंज अब मालवा हाउस, आकाशवाणी इंदौर के मंच पर सुनाई देगी। ‘विक्रमोत्सव-2026’ के उल्लास में ‘लोकरंग उत्सव’ के अंतर्गत 17 मार्च को एक भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
आकाशवाणी के नियमित रेडियो श्रोता संजय पंचोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आकाशवाणी इंदौर और ‘वीर भारत न्यास’ के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम 17 मार्च को शाम 7:30 बजे से आकाशवाणी परिसर, इंदौर में आयोजित किया जाएगा।
✨ चार लोक संस्कृतियों का होगा महासंगम
लोक सम्पदा संरक्षण को समर्पित इस कार्यक्रम में निमाड़ी, गोंडी, मालवी और बुंदेली लोक कलाओं का एक ही मंच पर अद्भुत समागम देखने को मिलेगा। इस आयोजन में विभिन्न अंचलों के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे:
निमाड़ी लोकगीत एवं नृत्य: खंडवा की बेटी और प्रख्यात लोक कलाकार पूर्णिमा चतुर्वेदी अपनी लोक नृत्य मंडली के साथ निमाड़ की संस्कृति को जीवंत करेंगी।
गोंडी लोकगीत एवं नृत्य: इटारसी के लोकप्रिय कलाकार बलिराम धुर्वे और उनके साथी अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे।
मालवी लोकनृत्य: उज्जैन के हरिहरेश्वर पोद्दार और उनके साथी मालवी लोकगीत के साथ पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
बुंदेलखंडी लोकगीत: छतरपुर के लोक कलाकार रामप्रसाद अहिरवार और उनके साथी बुंदेलखंडी लोकगीत एवं नृत्य की छटा बिखेरेंगे।
इस रंगारंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय (उज्जैन) के परिषद सदस्य राजेश सिंह कुशवाह तथा मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी होंगे।👥 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जन
आयोजन में आकाशवाणी महानिदेशालय नई दिल्ली के निदेशक राजीव कुमार जैन, उप महानिदेशक एवं क्लस्टर प्रमुख (आकाशवाणी भोपाल) लोकेश कुमार व आकाशवाणी इंदौर के कार्यक्रम प्रमुख राजेश पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस लोक संगीत के रंगारंग कार्यक्रम में निमाड़ क्षेत्र के रेडियो श्रोताओं को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
📻 कब और कहां सुन सकेंगे प्रसारण?
जो कला प्रेमी इस कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो सकेंगे, उनके लिए आकाशवाणी ने विशेष प्रबंध किया है:
18 मार्च की सुबह 10 बजे: विविध भारती इंदौर (101.6 MHz) पर।
18 मार्च की शाम 5 बजे: इंदौर आकाशवाणी केंद्र (मीडियम वेव 648 kHz) पर।
डिजिटल माध्यम: श्रोता ‘न्यूज़ ऑन एयर’ (News OnAir) ऐप के माध्यम से अपने मोबाइल पर भी इसे दुनिया के किसी भी कोने से आसानी से सुन सकेंगे।



खंडवा





















