खंडवा। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649वीं जन्मजयंती के पावन अवसर पर समस्त चर्मशिल्पकार समाज द्वारा केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे पर सामाजिक समरसता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा विधायक निधि से चर्मशिल्पकार समाज के लोगों को आवश्यकतानुसार 22 गुमटियों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज में सहभागिता करते हुए भारत माता एवं संत शिरोमणि रविदास महाराज की आरती व पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, पूर्व जिला महामंत्री मुकेश तनवे, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बजाज, पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल और राजपाल सिंह चौहान उपस्थित रहे।
🔔 यह भी पढ़ें...
अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी का जीवन प्रेरणादायी रहा है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता का भाव कायम करना चाहिए, क्योंकि व्यक्ति जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्म से महान होता है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में डॉ. हरणे, दिनेश पालीवाल, सुधांशु जैन, सुनील जैन, लोकेन्द्र सिंह गौड़, मंगलेश तोमर, प्रशांत मिश्रा, आशीष चटकले, भारत पटेल, प्रदीप यादव, स्नेहा पारासर, अनीश अरझरे, विवेक सारसर, बप्पी नरवले, रामसिंह रावत, पवन गोस्वामी, बंडू काले, कौशल मेहरा, सागर आरतानी, प्रीति वर्मा, यशदीप चौरे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नानूराम मांडले ने किया एवं चर्म शिल्पकार समाज जिलाध्यक्ष सुभाष कटारे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।



खंडवा










शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































