उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है. समाजवादी पार्टी 2027 के चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र ‘संविधान दिवस’ यानी 26 नवंबर 2026 के दिन जारी करेगी. कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने इसकी जानकारी अपने एक्स (ट्विटर) पोस्ट पर साझा करते हुए लिखा, ‘सत्ताइस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र, ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ संविधान दिवस’ 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर हम जारी करेंगे.’ समाजवादी पार्टी ने इस घोषणापत्र को विशेष रूप से ‘प्रण-पत्र’ नाम दिया है और इसके माध्यम से जनता के तमाम अहम मुद्दों को उठाया जाएगा. अखिलेश यादव आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन और पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समीकरण को मजबूत करने की दिशा में लगातार जुटे हुए हैं. सपा राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठन के फीडबैक, आंतरिक सर्वे और सटीक जातीय समीकरणों के आधार पर पूरा होमवर्क कर रही है. पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों को इस विषय पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर लखनऊ मुख्यालय भेजने के कड़े निर्देश दिए गए हैं.📊 सर्वे और जातीय समीकरणों के आधार पर हो रहा होमवर्क, सभी 403 सीटों पर पार्टी का फोकस
यह खबर आपको कैसी लगी?
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है. समाजवादी पार्टी 2027 के चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र ‘संविधान दिवस’ यानी 26 नवंबर 2026 के दिन जारी करेगी.
कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने इसकी जानकारी अपने एक्स (ट्विटर) पोस्ट पर साझा करते हुए लिखा, ‘सत्ताइस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र, ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ संविधान दिवस’ 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर हम जारी करेंगे.’ समाजवादी पार्टी ने इस घोषणापत्र को विशेष रूप से ‘प्रण-पत्र’ नाम दिया है और इसके माध्यम से जनता के तमाम अहम मुद्दों को उठाया जाएगा.
📊 सर्वे और जातीय समीकरणों के आधार पर हो रहा होमवर्क, सभी 403 सीटों पर पार्टी का फोकस
अखिलेश यादव आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन और पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समीकरण को मजबूत करने की दिशा में लगातार जुटे हुए हैं. सपा राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठन के फीडबैक, आंतरिक सर्वे और सटीक जातीय समीकरणों के आधार पर पूरा होमवर्क कर रही है. पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों को इस विषय पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर लखनऊ मुख्यालय भेजने के कड़े निर्देश दिए गए हैं.


उत्तरप्रदेश




























