मुंबई (अनिल बेदाग): भारत का रियल एस्टेट सेक्टर तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी बदलाव के केंद्र में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भी मजबूती से अपनी जगह बना चुका है। टाटा संस की प्रमुख कंपनी टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (TRIL) ने दुनिया की नंबर 1 AI सीआरएम कंपनी ‘सेल्सफोर्स’ (Salesforce) के साथ मिलकर ग्राहक सेवा में एक बड़ा तकनीकी बदलाव किया है। कंपनी ने अपने सभी प्रोजेक्ट्स में सेल्सफोर्स के ‘एजेंटफोर्स प्लेटफॉर्म’ को लागू कर ग्राहक संवाद को पहले से कहीं अधिक तेज, स्मार्ट और व्यक्तिगत बना दिया है।
⏱️ अब कई दिनों का इंतजार खत्म, सिर्फ 8 घंटे में मिल रहा जवाब
इस नई तकनीक की मदद से कंपनी की सेवा में बड़ा सुधार हुआ है। अब ग्राहकों को जवाब देने में लगने वाला समय कई दिनों से घटकर औसतन लगभग 8 घंटे तक रह गया है। इसके साथ ही कंपनी अब एक साथ हजारों ग्राहकों की बातचीत और सवालों को आसानी से संभाल सकती है। यह बात टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के एमडी और सीईओ संजय दत्त, सेल्सफोर्स साउथ एशिया की प्रेसिडेंट और सीईओ अरुंधति भट्टाचार्य और मनकिरन चौहान ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।
🗣️ ‘नई तकनीक से ग्राहकों को मिल रही है बेहतर सेवा’
सेल्सफोर्स साउथ एशिया की प्रेसिडेंट और सीईओ अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा कि किसी भी नई तकनीक को लागू करने में सबसे महत्वपूर्ण बात यह होती है कि क्या इससे ग्राहकों को बेहतर सेवा मिल रही है या नहीं? टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के मामले में इसका जवाब पूरी तरह सकारात्मक है। अब ग्राहकों को कई दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ता, बल्कि कुछ ही घंटों में उनके सवालों का जवाब मिल जाता है।
📈 10% बढ़ा कन्वर्जन रेट, 24×7 मिल रही है स्मार्ट सहायता
इस नई AI-आधारित व्यवस्था का असर सीधे कारोबार और ग्राहक अनुभव दोनों पर दिखाई दे रहा है। कन्वर्जन रेट में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी, लीड क्वालिटी में 30 प्रतिशत सुधार और ईमेल ओपन रेट का 50-60 प्रतिशत तक पहुंचना इस बदलाव की सफलता को दर्शाता है। व्हाट्सएप, एसएमएस और ईमेल जैसे प्लेटफॉर्म्स को एकीकृत कर तैयार किया गया यह सिस्टम ग्राहकों को 24×7 सहायता देने के साथ-साथ सेल्स टीम और लीडरशिप को भी रियल-टाइम डेटा और स्मार्ट इनसाइट्स उपलब्ध करा रहा है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


व्यापार




























