खंडवा। कांग्रेस संगठन को सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस की सह-प्रभारी व खंडवा जिला प्रभारी सुश्री उषा नायडू आज 2 फरवरी, सोमवार को खंडवा आएंगी और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उधमपाल सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने समस्त समन्वय समिति के सदस्यों, पार्षद दल के सदस्यों, कांग्रेस नेताओं, वरिष्ठजनों एवं संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से इस बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है।
🔔 यह भी पढ़ें...
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता हिमांशु जैन ने बताया कि सुश्री उषा नायडू का कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा:
प्रातः 11:00 बजे: गांधी भवन में खंडवा ग्रामीण की तीनों विधानसभाओं (पंधाना, मांधाता एवं हरसूद) के प्रस्तावित ब्लॉक अध्यक्षों के साथ चर्चा।
दोपहर 03:00 बजे: खंडवा शहर समन्वय समिति की बैठक।
शाम 04:00 बजे: खंडवा शहर के बीएलए (BLA) 01 एवं 02 के साथ विशेष चर्चा।
शाम 05:00 बजे: खंडवा शहर के प्रस्तावित ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठक।
जिला अध्यक्ष उधमपाल सिंह एवं प्रतिभा रघुवंशी ने युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई (NSUI) सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।



खंडवा









शेयर करें














































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































