नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप यूजर्स की सुविधा और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें नए अपडेट और फीचर्स उपलब्ध कराता है। ताकि यूजर्स को बेहतर चैटिंग एक्सपीरियंस मिल सके। इनमें से सबसे खास फीचर स्टेटस है जिसका उपयोग लगभग हर व्हाट्सऐप यूजर करता है। आप भी अगर स्टेटस लगाते हैं और चाहते हैं उसे फेसबुक पर भी शेयर करें तो यह बेहद ही आसान हैै। कंपनी ने पिछले साल ही स्टेटस को फेसबुक पर शेयर करने की सुविधा उपलब्ध कराई थी। यहां हम आपको व्हाट्सऐप स्टेटस पर फेसबुक पर शेयर करने के टिप्स बता रहे हैं।
ऐसे करें Facebook पर अपना Whatsapp स्टेटस शेयर
व्हाट्सऐप पेमेंट फीचर
बता दें कि साल 2020 में व्हाट्सऐप ने अपना मोस्ट अवेटेड पेमेंट फीचर आधिकारिक तौर पर रोलआउट कर दिया है। जिसके बाद अब यूजर्स व्हाट्सऐप का इस्तेमाल केवल चैटिंग, मैसेजिंग या वीडिया काॅलिंग के अलावा पेमेंट ट्रांसफर करने के लिए भी कर सकते हैं। यह विकल्प आपको व्हाट्सऐप में चैटबाॅक्स में ही मिल जाएगा। बस इसके लिए आपको अपनी अकाउंट डिटेल सेव करनी होगी। यह फीचर बिल्कुल गूगल पे, फोनपे और पेटीएम ऐप की तरह ही काम करता है और इन्हें कड़ी टक्कर दे सकता है। व्हाट्सऐप पेमेंट फीचर से चैटिंग के साथ ही कभी भी कहीं से भी पेमेंट शेयर की जा सकती है।
यह खबर आपको कैसी लगी?


टेक्नोलॉजी


























