ग्वालियर। बिलौआ क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोरी को उसकी सहेली अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गई। इसके बाद अपने एक दोस्त के साथ उसे जंगल में छोड़कर चली गई। यहां युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट की। फिर आरोपित के दोस्त ने हाथ-पैर बांध दिए। रातभर जंगल में ही पीड़िता को बंधक बनाकर रखा गया। इस मामले में अभी तक आरोपित नहीं पकड़े गए हैं। इनके स्वजनों को पुलिस ने थाने में बैठा लिया है। पीड़िता और उसका परिवार डरा हुआ है। इनके घर पर सुरक्षा लगाई गई है। बिलौआ थाना प्रभारी अभय सिंह परमार ने बताया कि बिलौआ क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 31 अक्टूबर की रात अपने घर पर पढ़ाई कर रही थी। अगले दिन उसका हिंदी का टेस्ट था। वह रात को पढ़ाई कर रही थी, तभी सहेली घर आई। सहेली उसे अपने साथ ले गई। उसे जंगल में ले गई। जंगल में सहेली का दोस्त शिवराज गुर्जर मिला। शिवराज के साथ सुमित गुर्जर व एक अन्य युवक था। आरोप है कि सुमित गुर्जर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। फिर सुमित और शिवराज उसे अपने दोस्त के पास छोड़कर चले गया। उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसके साथ मारपीट की और रातभर युवक ने जंगल में बंधक बनाये रखा। सुबह विकास गुर्जर का फोन युवक के मोबाइल पर आया। उसने कहा- किशोरी के लापता होने पर गांव का माहौल बिगड़ रहा है, इसके चलते उसे छोड़ दिया। युवक उसे छोड़कर भाग गया। किशोरी अपने घर पहुंची। उसके परिवार वाले डर गए। इसके चलते यह लोग एफआइआर करवाने नहीं पहुंचे। रात को यह लोग पीड़िता को लेकर पहुंचे। तब पुलिस ने एफआइआर दर्ज की।सहेली ले गई जंगल
रातभर जंगल में बनाया बंधक
ग्वालियर। बिलौआ क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोरी को उसकी सहेली अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गई। इसके बाद अपने एक दोस्त के साथ उसे जंगल में छोड़कर चली गई। यहां युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ मारपीट की। फिर आरोपित के दोस्त ने हाथ-पैर बांध दिए। रातभर जंगल में ही पीड़िता को बंधक बनाकर रखा गया। इस मामले में अभी तक आरोपित नहीं पकड़े गए हैं। इनके स्वजनों को पुलिस ने थाने में बैठा लिया है। पीड़िता और उसका परिवार डरा हुआ है। इनके घर पर सुरक्षा लगाई गई है।
सहेली ले गई जंगल
बिलौआ थाना प्रभारी अभय सिंह परमार ने बताया कि बिलौआ क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 31 अक्टूबर की रात अपने घर पर पढ़ाई कर रही थी। अगले दिन उसका हिंदी का टेस्ट था। वह रात को पढ़ाई कर रही थी, तभी सहेली घर आई। सहेली उसे अपने साथ ले गई। उसे जंगल में ले गई। जंगल में सहेली का दोस्त शिवराज गुर्जर मिला। शिवराज के साथ सुमित गुर्जर व एक अन्य युवक था। आरोप है कि सुमित गुर्जर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
रातभर जंगल में बनाया बंधक
फिर सुमित और शिवराज उसे अपने दोस्त के पास छोड़कर चले गया। उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसके साथ मारपीट की और रातभर युवक ने जंगल में बंधक बनाये रखा। सुबह विकास गुर्जर का फोन युवक के मोबाइल पर आया। उसने कहा- किशोरी के लापता होने पर गांव का माहौल बिगड़ रहा है, इसके चलते उसे छोड़ दिया। युवक उसे छोड़कर भाग गया। किशोरी अपने घर पहुंची। उसके परिवार वाले डर गए। इसके चलते यह लोग एफआइआर करवाने नहीं पहुंचे। रात को यह लोग पीड़िता को लेकर पहुंचे। तब पुलिस ने एफआइआर दर्ज की।



मध्यप्रदेश



















