कोच्चि। केरल में एर्नाकुलम 100 फीसदी कोरोना की पहली खुराक लेने वाला पहला जिला बना गया है। उद्योग मंत्री पी राजीव ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि एर्नाकुलम अपनी लक्षित आबादी का 100 प्रतिशत कोरोना टीकाकरण पूरा करने वाला केरल का पहला जिला बन गया है।
राजीव ने जिले में अस्पताल अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान कार्यक्रम में श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज का दिन बहुत ही गर्व का अवसर है। एर्नाकुलम जैसे विशाल जिले ने केरल में 100 प्रतिशत कोरोना की पहली खुराक पूरी कर ली है। मैं अब इसकी औपचारिक घोषणा कर रहा हूं।’
राज्य सरकार के टीके की दूसरी खुराक का शत-प्रतिशत प्रशासन अगले तीन महीने के भीतर पूरा करने के लक्ष्य को साझा करते हुए मंत्री ने कहा, ‘कोरोना की दूसरी खुराक तीन महीने के भीतर पूरी हो जाएगी। अब तक कोरोना का दूसरा डोज लगभग 50 प्रतिशत पूरा कर चुका है।’
इसके साथ ही उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य प्रणाली की प्रशांसा की। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत जल्दी कोरोना से निपटने के लिए तैयार हो गई। जिले ने भारत के लिए एक मिसाल कायम की है। हमने अच्छा प्रदर्शन करने के लिए एक तकनीकी प्रणाली का इस्तेमाल किया। सरकारी और निजी एजेंसियों के बीच समन्वय अच्छी तरह से स्थापित था।
यह खबर आपको कैसी लगी?


देश



























