लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर मौजूदा समय में पाकिस्तान की टीम के चीफ सलेक्टर बनने की रेस में चल रहे हैं। पीसीबी ने उनके मुख्य चयनकर्ता बनने के लिए ऑफर किया है। शोएब अख्तर भी चाहते हैं कि अगर उनको सही ऑफर मिलता है तो वे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ काम करेंगे, लेकिन इसी बीच उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को दुश्मन बता दिया है। हालांकि, उनके इस बयान के मायने अलग हैं।
दरअसल, पाकिस्तान में एक टीवी शो के दौरान शोएब अख्तर से पाकिस्तानी क्रिकेटरों की आलोचना करने को लेकर सवाल किए गए। शोएब अख्तर से शो के एंकर ने पूछा कि आप पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों की आलोचना करते हैं, लेकिन आपका रवैया भारतीय खिलाड़ियों के साथ ऐसा नहीं है। क्रिकेट को लेकर अपनी बेबाक राय रखने के लिए मशहूर शोएब अख्तर ने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के खाते में इतने रन हैं कि उनकी बुराई नहीं की जा सकती।



विदेश




















